देश के अगले रक्षा सचिव के रूप में आईएएएस गिरिधर कल यानी मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। वह इस महीने की शुरूआत में डिफेंस एक्सपो-2022 के दौरान विशेष कार्य अधिकारी के रूप में रक्षा मंत्रालय में शामिल हुए थे।
देश के अगले रक्षा सचिव के रूप में आईएएएस गिरिधर अरमाने कल यानी मंगलवार को कार्यभार संभालेंगे। वह इस महीने की शुरूआत में डिफेंस एक्सपो-2022 के दौरान विशेष कर्तव्य अधिकारी (स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर) के रूप में रक्षा मंत्रालय में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
अरमाने ने 1 मई 2020 को सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय में सचिव का पदभार ग्रहण किया था। इससे पहले अरमाने कैबिनेट सचिवाल में अतिरिक्त सचिव के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वे साल 2012-14 के दौरान पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय में संयुक्त सचिव भी रह चुके हैं। अरमाने आंध्र प्रदेश कैडर के 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।
उन्होंने आईआईटी मद्रास से सिविल इंजीनियरिंग में एम. टेक. किया है और अर्थशास्त्र में परास्नातक भी किया हुआ है। अरमाने ने आईआईएम-बेंगलोर, आईआईएफटी-नई दिल्ली और टाटा प्रबंधन और प्रशिक्षण संस्थान-पुणे के अलावा सिंगापुर और फ्रांस में वित्त और बैंक क्षेत्रों में प्रशिक्षण हासिल किया है।
विज्ञापन
इसके अलावा अरमाने ने आंध्र प्रदेश सरकार में फील्ड और पॉलिसी स्तर के विभिन्न पदों पर भी काम किया है और उन्हें संगठनात्मक और वित्त मामलों में व्यापक अनुभव हासिल है।