फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ 60% कीमत पर फ्रांस से 36 और राफेल लड़ाकू विमान खरीदेगी भारतीय वायुसेना

Sat, 26 Aug 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented By: त्रिनाथ त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
फ्रांस से जेट लड़ाकू विमान की पहली खेप मिलने के बाद भारतीय वायुसेना ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों की अगली खेप खरीदने के लिए अपनी तैयारियां पूरी कर ली है। खबरों के मुताबिक इस डील की लागत पिछले रक्षा सौदे की तुलना में सिर्फ 60 फीसदी ही होगी।
विज्ञापन


36 राफेल लड़ाकू विमान की अगली खेप
भारतीय वायु सेना का बेड़ा दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है। पिछले साल सितंबर में फ्रांस के साथ हुई 36 जेट विमानों की डील के बाद इंडियन एयरफोर्स 36 राफेल लड़ाकू विमान की अगली खेप हासिल करने के लिए मजबूती के साथ तैयार है। बता दें कि लंबे इंतजार के बाद पिछले साल नवंबर में रक्षामंत्री मनोहर परिकर ने भारत-फ्रांस के बीच 36 राफेल विमानों के लिए करीब 59000 करोड़ की डील पर हस्ताक्षर किया था।

पढ़ें:- फ्रांस यात्रा के दौरान एयर चीफ मार्शल धनोआ ने की राफेल लड़ाकू विमान की टेस्ट ड्राइव

काफी सस्ते साबित होंगे फ्रेंच फाइटर्स
रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि अपनी दीर्घकालिक योजनाओं के तहत भारतीय वायुसेना ने 36 अतिरिक्त राफेल लड़ाकू विमान के परिचालन की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए "कुछ प्रस्तुतीकरण" किए हैं। इसके साथ ये दलील दी गई है कि रुस के द्वारा विकसित किए जाने वाले पांचवीं पीढ़ी के लड़ाकू विमान (एफजीएफए) की तुलना में फ्रेंच फाइटर्स काफी सस्ते साबित होंगे।
विज्ञापन


लड़ाकू विमान के इंडक्शन कॉस्ट में कटौती
भारतीय वायु सेना ने रक्षा मंत्रालय को बताया कि हसीमारा और अंबाला एयरबेस के  बुनियादी ढांचों में दो राफेल स्क्वाड्रनों को समायोजित किया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि इससे 36 अतिरिक्त लड़ाकू विमान के इंडक्शन कॉस्ट में कटौती होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें