फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: दुश्मन के घर में गरजेंगे स्वदेशी LCH, रात में भी बोलेंगे हमला; जानिए क्यों खास है ये हेलिकॉप्टर?

Mon, 03 Oct 2022 11:28 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IAF Induct Indigenously Developed Light Combat Helicopter:  जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन में हुए एक कार्यक्रम में देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टरों को औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी मौजूद रहे। जानिए इन हेलिकॉप्टरों की खासियत...
विज्ञापन
वायु सेना में शामिल हुए हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर - फोटो : @rajnathsingh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Light Combat Helicopter: भारतीय वायुसेना की ताकत में और भी इजाफा हुआ है। आज देश में विकसित हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर वायुसेना का हिस्सा बन गए। इन हेलिकॉप्टरों के बेड़े में शामिल होने के बाद ऊंचे और दुर्गम क्षेत्रों की जंग में वायु सेना की क्षमता और भी ज्यादा बढ़ गई। 

विज्ञापन


जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन में हुए एक कार्यक्रम में इन हेलिकॉप्टरों को औपचारिक रूप से वायुसेना में शामिल किया गया। कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी मौजूद रहे। आइए जानते हैं इन हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (LCH) की खासियत और इनकी ताकत...

HAL ने किया है विकसित

Light Combat Helicopter - फोटो : ANI
एलसीएच को सार्वजनिक उपक्रम हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। इसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करने के लिए प्राथमिक रूप से डिजाइन किया गया है। अधिकारियों ने बताया 5.8 टन वजन के और दो इंजन वाले इस हेलिकॉप्टर से पहले ही कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण किया जा चुका है।

रडार से बच निकलने में सक्षम 

वायु सेना में शामिल हुए हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर - फोटो : PTI
देश में विकसित इन हल्के लड़ाके हेलिकॉप्टरों को इस प्रकार से डिजाइन किया गया है कि ये दुश्मन के किसी भी रडार से बच निकलने में सक्षम हैं। इसके अलावा ये हेलिकॉप्टर रात के समय में किसी भी आपात स्थिति में हमला करने के लिए तैयार किए गए हैं। 

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हथियारों को कर सकते हैं ऑपरेट 

Light Combat Helicopter - फोटो : @rajnathsingh
ये विमान वजन में काफी हल्के हैं। इनकी यही विशेषता इसे खास बनाती है। इस कारण से हेलिकॉप्टर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अपनी पूरी क्षमता से मिसाइल और दूसरे हथियारों के साथ आराम से ऑपरेट कर सकते हैं।

हर मौसम के हैं अनुकूल 

Light Combat Helicopter - फोटो : @rajnathsingh
अधिकारियों ने बताया, हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर हर मौसम में दुश्मन का मुकाबला करने में सक्षम हैं। ये हेलिकॉप्टर अधिक सक्रिय, गतिशील, एक्सटेंडेड रेंच, ऊंचाई के इलाकों, चौसीबों घंटे तैनाती, सर्च और रेस्क्यू, दुश्मन के एयर डिफेंस पर हमला और काउंटर इमर्जेंसी ऑपरेशनमें अहम भूमिका निभाने में सक्षम हैं। 
विज्ञापन

ध्रुव से रखते हैं समानता 

16400 फीट की ऊंचाई में उड़ने वाले इन हेलिकॉप्टरों में दो पायलट बैठ सकते हैं। ये हेलिकॉप्टर कुल 12 रॉकेट दाग सकते हैं, जो दुश्मन के एयर डिफेंस सिस्टम को भी तबाह कर सकते हैं। रक्षा मंत्रालय ने बताया, ‘एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर’ ध्रुव से समानता रखता है। इन हेलिकॉप्टरों में 45% स्वदेशी उपकरण हैं, जिसे बाद के संस्करणों में बढ़ाकर 55% कर दिया जाएगा। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 10 हेलिकॉप्टर वायुसेना और पांच थलसेना के लिए होंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें