फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: ब्रिटिश F-35B जेट की तिरुवनंतपुरम हवाईअड्डे पर आपात लैंडिंग; भारतीय वायु सेना ने कहा- इसकी पूरी जानकारी

Mon, 16 Jun 2025 03:54 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायु सेना ने एक्स पर अपने पोस्ट में यह भी बताया कि रॉयल नेवी का यह एफ-35बी विमान 14 जून की रात आपातकालीन लैंडिंग के बाद अब ठीक है। यह विमान ब्रिटिश विमानवाहक पोत से उड़ान भर रहा था और तिरुवनंतपुरम को पहले से ही एक आपात हवाईअड्डे के रूप में चिह्नित किया गया था। आपात स्थिति घोषित होने पर भारतीय वायु सेना के रडार नेटवर्क ने उसे पहचान लिया और लैंडिंग की अनुमति दी।
विज्ञापन
तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर खड़ा एफ-35बी लड़ाकू जेट - फोटो : X@IAF_MCC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल नेवी के ब्रिटिश लड़ाकू जेट एफ-35बी ने तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। इसके बाद भारतीय वायुसेना (IAF) ने रविवार को कहा कि उसे इसकी पूरी जानकारी है। आईएफएफ ने कहा कि उसने उड़ान सुरक्षा कारणों से  विमान को लैंडिंग और फिर से उड़ान भरने में मदद की।

विज्ञापन


भारतीय वायु सेना के अनुसार, जेट ब्रिटेन के विमानवाहक पोत एचएमएस प्रिंस ऑफ वेल्स से उड़ान भर रहा था और भारत के वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) के बाहर नियमित उड़ान भर रहा था। एक्स पर एक पोस्ट में IAF ने लड़ाकू जेट की एक तस्वीर साझा की। साथ ही कहा कि वह विमान की मरम्मत और उसे फिर से उड़ाने में हर संभव सहायता दे रही है।

ये भी पढ़ें: Air India Tragedy: आज राजकोट में पूर्व CM रूपाणी का अंतिम संस्कार, हादसे में मृतकों का आंकड़ा 274 तक पहुंचा
विज्ञापन


शनिवार रात को सुरक्षित उतरा जेट
इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि ईंधन कम होने के कारण ब्रिटिश विमान ने तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग की। सूत्रों ने बताया कि जेट शनिवार रात करीब 9:30 बजे सुरक्षित उतरा। 

विमान को दूसरी दिशा में मोड़ना एक सामान्य घटना
भारतीय वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसे इसकी पूरी जानकारी है। भारतीय वायुसेना के प्रवक्ता ने कहा कि एफ-35बी द्वारा विमान को दूसरी दिशा में मोड़ना एक सामान्य घटना है। वायुसेना को इसकी पूरी जानकारी है। उसने उड़ान सुरक्षा कारणों से विमान को उड़ान भरने में मदद की। सभी तरह की सहायता दी जा रही है और वायु सेना सभी एजेंसियों के साथ संपर्क में है। फिलहाल यह लड़ाकू जेट हवाईअड्डे पर खड़ा है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Pune Bridge Collapse: कांग्रेस ने हादसे पर जताया दुख, कहा- जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही जरूरी

आपात लैंडिंग के बाद अब ठीक है विमान
भारतीय वायु सेना ने एक्स पर अपने पोस्ट में यह भी बताया कि रॉयल नेवी का यह एफ-35बी विमान 14 जून की रात आपातकालीन लैंडिंग के बाद अब ठीक है। यह विमान ब्रिटिश विमानवाहक पोत से उड़ान भर रहा था और तिरुवनंतपुरम को पहले से ही एक आपात हवाईअड्डे के रूप में चिह्नित किया गया था। आपात स्थिति घोषित होने पर भारतीय वायु सेना के रडार नेटवर्क ने उसे पहचान लिया और लैंडिंग की अनुमति दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें