भारतीय वायु सेना (आईएएफ) अरुणाचल प्रदेश में एक एयर शो आयोजित कर सकती है। यह चीन की सीमा से लगे रणनीतिक रूप से बल की वायु शक्ति का पहला प्रदर्शन होगा। एयर मार्शल एसपी धारकर ने रविवार को इसकी जानकारी दी।
पूर्वी वायु कमान के एओसी-इन-सी ने संवाददाताओं से कहा कि अरुणाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाके में एयर शो आयोजित करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बल के लिए वहां ऐसा प्रदर्शन करना बड़ा ही दिलचस्प होगा।
क्या चीन सीमा पर होगा आयोजन
वहीं जब धारकर से पूछा गया कि इस सवाल का जवाब दे रहे थे कि क्या भारतीय वायुसेना आम लोगों के सामने अपनी ताकत दिखाने के लिए कभी अरुणाचल प्रदेश में एयर शो आयोजित करेगी तो उन्होंने कहा कि
यह एक दिलचस्प प्रस्ताव है, मुझे यकीन है कि हम इस पर गौर करेंगे और हो सकता है कि आप अगले एयर शो को कवर करें जो हम निकट भविष्य में अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर करेंगे।
बता दें भारतीय वायु सेना ने रविवार को गुवाहाटी के बाहरी इलाके में बोरझार स्टेशन पर एक हवाई प्रदर्शन का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न हेलिकॉप्टर और सुखोई -30 और राफेल जैसे लड़ाकू विमान शामिल थे।
मंत्रमुग्ध हो गए दर्शक
इस शो में सुखोई-30 और राफेल के अलावा एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) और डोर्नियर विमान का फ्लाईपास्ट भी शामिल था। अंतिम प्रदर्शन सारंग टीम द्वारा किया गया प्रदर्शन था, जिसमें चार एएलएच हेलिकॉप्टर शामिल थे, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
शो खत्म होने के बाद धारकर ने संवाददाताओं से कहा कि यह शो बहुत छोटा प्रदर्शन था क्योंकि इसे यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय (एलजीबीआई) हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक विमान की उड़ान के साथ समायोजित किया जाना था।