फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी ने कहा- 'उपलब्ध संसाधनों का सर्वोत्तम क्षमता के लिए उपयोग हो'

Fri, 20 Jan 2023 05:38 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तिरुवनंतपुरम में एक संबोधन के दौरान वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने कहा कि वायुसेना को सभी उपलब्ध संसाधनों का अपनी सर्वोत्तम क्षमता के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन
वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय वायुसेना को हाल के भू-राजनीतिक परिदृश्यों से प्रासंगिक सबक लेना चाहिए। चौधरी ने कहा कि सभी उपलब्ध संसाधनों का अपनी सर्वोत्तम क्षमता के लिए प्रभावी ढंग से उपयोग करना चाहिए।
विज्ञापन


कुशल प्रशिक्षण और नवाचार आवश्यक 
तिरुवनंतपुरम में दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय में एक संबोधन के दौरान उन्होंने भारतीय वायुसेना के सामने बदलती परिस्थितियों और तकनीकी प्रगति के अनुकूल होने की चुनौतियों पर जोर दिया। चौधरी यहां दक्षिणी वायु कमान के कमांडरों के सम्मेलन में भाग लेने आए थे। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना भविष्य के लिए तैयार बल बनी रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए कुशल प्रशिक्षण और नवाचार आवश्यक हैं। 

कई देश सशस्त्र बलों के साथ सैन्य अभ्यास करने के इच्छुक
वायु सेना प्रमुख ने मित्रवत विदेशी सशस्त्र बलों के साथ सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय वायु सेना के प्रदर्शन पर दक्षिणी वायु कमान के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय वायुसेना के उच्च पेशेवर मानकों के कारण, कई विदेशी राष्ट्र भारतीय सशस्त्र बलों के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें