फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण : वायुसेना भी मुस्तैद, अरुणाचल से लेकर लद्दाख तक ऐसे पहुंचेगी वैक्सीन

Thu, 07 Jan 2021 05:05 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भारतीय वायु सेना का मालवाहक विमान। - फोटो : Twitter : @IAF_MCC
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन को देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंचाने के लिए सरकार ने तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए सरकार विभिन्न तरह के परिवहनों की व्यवस्था करने में जुट गई है जिससे की जल्द से जल्द लोगों के बीच टीकाकरण अभियान शुरू किया जा सके। सरकार के अनुसार इस प्रक्रिया में भारतीय वायुसेना की मदद ली जाएगी। दूर दराज के इलाकों में वैक्सीन को पहुंचाने के लिए C-130 Js और AN -32s मालवाहक विमानों सहित वायु सेना के परिवहन विमान का इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन


वैक्सीन निर्माताओं और आपूर्तिकर्ताओं द्वारा टीके के परिवहन के दौरान उचित तापमान बनाए रखने के लिए विशेष कंटेनरों को तैयार किया गया है। अरुणाचल प्रदेश और लद्दाख जैसी जगहों के लिए भारतीय वायुसेना के विशेष सैन्य हवाई विमानों का इस्तेमाल किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार वायु सेना सैन्य हवाई क्षेत्रों में वाणिज्यिक विमानों के लिए लैंडिंग की सुविधा भी प्रदान करेगी।

यात्री विमानों को भी टीकों के परिवहन की मिली अनुमति
कोविड-19 वैक्सीन का परिवहन आज या कल से शुरू हो जाएगा। सरकार ने यात्री विमानों को टीकों के परिवहन की अनुमति दे दी है। पुणे केंद्रीय केंद्र होगा जहां से टीकों का वितरण किया जाएगा। देशभर में 41 गंतव्यों को टीके के वितरण के लिए अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन


उत्तर भारत के लिए दिल्ली और करनाल को मिनी हब बनाया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र के लिए कोलकाता हब होगा, यह पूर्वोत्तर के लिए एक नोडल बिंदु भी होगा। दक्षिणी भारत के लिए चेन्नई और हैदराबाद को नामित किया जाएगा। यह जानकारी सरकारी सूत्रों ने दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें