फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु सेना प्रमुख: हाइब्रिड होने वाली है भविष्य की जंग, पता नहीं होगा हमला कब और कहां होगा

Tue, 12 Apr 2022 02:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हम अपराधियों को कभी नहीं जान सकते हैं। हमें नहीं पता होगा कि हमला कब और कहां होगा। उन्होंने कहा कि, भविष्य में, सभी मोर्चों पर हमला किया जा सकता है। 
विज्ञापन
वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल विवेक राम चौधरी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने आगाह किया है कि भविष्य के युद्ध में ऐसे हथियारों का उपयोग होगा जिनके स्त्रोत के बारे में पता लगाना मुश्किल हो जाएगा। आने वाले दिनों में दुश्मन देश अज्ञात ठिकानों से तबाही मचा सकते हैं। संभव है कि अब युद्ध में दुश्मन कोई देश या संस्था के रुप में नहीं दिखे बल्कि कोई गुमनाम हो।  इस मुकाबले के लिए भारत ठोस तैयारी कर रहा है।

विज्ञापन


वायुसेना प्रमुख में ऑल इंडिया मैनेजमेंट एसोसिएशन के एक कार्यक्त्रस्म में कहा कि भविष्य का युद्ध पूरी तरह हाइब्रिड होने जा रहा है। इसमें कंप्यूटर वायरस के लेकर हाइपरसोनिक मिसाइल तक का इस्तेमाल होगा। युद्ध में परंपरागत हथियारों के साथ आर्थिक नुकसान पहुंचाने और सूचना तंत्र को खतम करने जैसे हथियारों का भी इस्तेमाल बड़े पैमाने पर होगा। उन्होंने कहा कि साईबर और सूचना नए आधुनिक हथकंडे हैं जो हथियार के तौर पर काम करेंगे। वायुसेना प्रमुख ने सावधान किया कि सूचना को तोड़ मरोड़ कर लोगों के बीच विश्वसनीय तरीके से पहुंचा कर किसी देश के खिलाफ माहौल बनाया जा सकता है। इसका परिणाम काफी खतरनाक हो सकता है। अब मानव जाति तकनीक से जरिए एक दूसरे से काफी गहरे जुड़ गए हैं। ऐसे में एक साइबार हमला किसी भी कमांड और कंट्रोल सिस्टम को ध्वस्त कर देगा।

चीफ मार्शल ने कहा कि अगर कोई गुमनाम डिस्ट्रीब्यूटेड डिनायल ऑफ सर्विसेज अटैक (डीडीओएस) करता है तो भारत शायद कभी नहीं जान पाएगा कि उसका स्त्रोत कहां है। डीडीओएस आटैक से दुश्मन द्वारा किसी भी सर्वर की पहचान कर उसे धीमा या पूरी तरह नष्ट किया जा सकता है। ऐसे में बड़े से बड़े तकनीकी प्रणाली को नष्ट कर दुश्मन को पंगु बनाया जा सकता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत पर अब चौतरफ हमले का खतरा है। इनमें आर्थिक तबाही, राजनयिक तिरस्कार, कंप्यूटरीकृत तंत्र को बिठाने के साथ सैन्य कार्रवाई और हाइपरसोनिक मिसाइल नए हथियार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें