फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी बने नए उप वायु सेना प्रमुख, वायु भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Fri, 02 May 2025 05:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।

सार

IAF: एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को उप वायु सेना प्रमुख का कार्यभार संभाला। इससे पहले वे दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के प्रमुख थे और उन्हें राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल सहित कई सैन्य सम्मान मिल चुके हैं।
विज्ञापन
Air Marshal Narmdeshwar Tiwari - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने शुक्रवार को नए उप वायु सेना प्रमुख का कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने एयर मार्शल एस.पी.धरकर का स्थान लिया है, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हुए। 

विज्ञापन


कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल तिवारी गांधीनगर स्थित दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान (एसडब्ल्यूएसी) के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में तैनात थे। वायु सेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। 

भारतीय वायु सेना ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा, “परम विशिष्ट सेवा मेडल (PVSM), अति विशिष्ट सेवा मेडल (AVSM), और वायु सेना मेडल (VM) से सम्मानित एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने 2 मई 2025 को उप वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाल लिया है।”
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जाली दस्तावेजों के साथ दो बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, एक ने गुजरात में दो बार की शादी; जांच जारी

एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी आरआईएमसी, राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) और यूएस एयर कमांड एंड स्टाफ कॉलेज के पूर्व छात्र हैं। जून 1986 में उन्हें लड़ाकू पायलट के रूप में कमीशन दिया गया था। एनडीए से पास आउट होते समय राष्ट्रपति ने उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया था।

एयर मार्शल तिवारी एक अनुभवी लड़ाकू पायलट हैं। वह क्वालिफाइड फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर और एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं। उन्हें 3600 घंटे से अधिक की उड़ान का अनुभव है। उन्होंने विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाया है और मिराज-2000 पर हथियारों और प्रणालियों के ऑपरेशनल परीक्षणों में भी भाग लिया है।
विज्ञापन


कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई थी। मई 2023 में उन्होंने दक्षिण-पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में पदभार ग्रहण किया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें