'पद्मावत' पर चल रही सियासी बयानबाजी फिल्म रिलीज होने के बाद भी जारी है। इसी सिलसिले में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता
गिरिराज सिंह ने रविवार (28 जनवरी) को फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'जब राजस्थान में
पद्मावत की शूटिंग हो रही थी तब भंसाली ने क्यों नहीं इसे बंद किया। गांधी जी पर फिल्म बने और उनको कथक, भांगड़ा में दिखाया जाए तो मैं माफ नहीं करूंगा।' केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि क्या किसी में हिम्मत है कि मोहम्मद साहेब पर फिल्म बनाकर उनका चरित्र दिखाए?
गौरतलब है कि इससे पहले केंद्रीय पर्यटन मंत्री स्वतंत्र प्रभारी केजे अल्फोंस ने लोग क्या खाएं और क्या पहने को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी मर्जी के मालिक हैं। बीजेपी लोगों को यह नहीं बताएगी कि क्या खाएं और क्या पहने। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह जनता की रक्षा करेंगे। किस प्रधानमंत्री में हिम्मत है ऐसा कहने की? बता दें कि मेघालय में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्तारुढ़ भाजपा अपने बयान को लेकर काफी सजग हो गई है। अल्फोंसों को मेघालय का भाजपा प्रभारी बनाया गया है।