फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राफेल सौदे पर परिकर ने कहा, मैं अच्छा मोलभाव करुंगा

Sat, 05 Mar 2016 05:38 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए कम से कम कीमत देना चाहते हैं परिकर
  • वह बहुत ही कड़े मोलभाव करने वाले हैं 
विज्ञापन
manohar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने कहा है कि वह बहुत ही कड़े मोलभाव करने वाले हैं और फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए कम से कम कीमत देना चाहते हैं। उन्हें देश के लिए धन बचाने दिया जाए। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि राफेल सौदे को ध्यान में रखकर अगले वित्तीय वर्ष में पर्याप्त धन रख गया है।
विज्ञापन


परिकर से सवाल किया गया था कि इस डील पर अब तक हस्ताक्षर क्यों नहीं किए गए हैं। परिकर से जब वायुसेना की विमान की जरूरत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वह इस बारे में जानते हैं।

एक अच्छा खरीददार अपनी कमजोरी को उजागर नहीं करता। वह उसे छुपाए रखता है।

राफेल डील असफल होने की दशा में किसी अन्य विकल्प पर उन्होंने कहा कि जब समस्या सामने आएगी तब देखा जाएगा। रक्षा मंत्री ने पिछले महीने ही साफ कर दिया था कि विमान समझौते में केवल कीमत को लेकर मामला अटका हुआ है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें