फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर सिंह बोले- शादी का एलबम देखें अखिलेश, ये दलाल हर जगह मिलेगा

Thu, 27 Oct 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विज्ञापन
यूपी में समाजवादी पार्टी की अंदरूनी कलह के बीच अमर सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई पर इंटरव्यू दिया। उन्होंने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों इनकार किया और कहा ''यूपी के सीएम के मुंह से 'दलाल' सुनकर आहत हूं। अखिलेश की शादी की कोई भी फोटो ऐसी नहीं हैं जिसमें यह 'दलाल' मौजूद न हो। आप कहें तो शादी का एलबम लाकर दिखा दूं, जिसमें प्रधानमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक, सब आए थे।'' 
विज्ञापन


उन्होंने कहा ''अखिलेश की शादी के लिए जब सब मना कर रहे थे, तब मैंने ही उनको सपोर्ट किया था।''

अमर सिंह ने कहा ''वो (अखिलेश यादव) यह बता दें कि जब वो ऑस्ट्रलिया गया थे तो उनके साथ कौन गया था? तब मुलायम नहीं मैं उनके साथ गया था।"

उन्होंने आगे कहा ''मेरी दो जवान बेटियां हैं और अब मैं रामगोपाल की धमकी से डरा हुआ हूं।'' Hurt by his words (where UP CM allegedly called him a 'dalal'). There is no photo of his wedding where this 'dalal' is not there: Amar Singh pic.twitter.com/ex2FEjujvO — ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2016
विज्ञापन

''मैं कुर्बानी देने के लिए तैयार हूं''

- फोटो : file photo
अमर सिंह ने कहा "जब अखिलेश यादव ने शिवपाल को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाया तब मुझ पर आरोप लगाया गया था। मैंने आशु मलिक से कभी बात नहीं की, जो यह कहता है अखिलेश को औरंगजेब और मुलायम को शाहजहां बताता है।"

अमर सिंह ने आगे कहा ''मैं यूपी के सीएम अखिलेश के साथ नहीं, बल्कि मुलायम के पुत्र अखिलेश के साथ हूं।''

उन्होंने यहां तक कहा ''अगर मेरी कुर्बानी से समस्या का निदान होता है तो मेरी कुर्बानी कर दें। Agar meri bali se samasya ka samadhan hota hai toh meri bali kardein: Amar Singh pic.twitter.com/pvnVEMNJXv — ANI UP (@ANINewsUP) October 27, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें