टीवीके के प्रमुख और तमिल एक्टर विजय की की चुनावी रैली में 27 सितंबर का शाम मची भगदड़ के बाद एक वीडियो संदेश जारी किया है। विजय ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने अभी तक भगदड़ के शिकार हुए लोगों से मुलाकात नहीं की है क्योंकि वहां मेरी मौजूदगी से 'असामान्य स्थिति' पैदा हो सकती है। मैंने अपने जीवन में इस तरह की दर्दनाक स्थिति नहीं देखी है, जल्द ही इस भगदड़ का सच सामने आएगा।
मंगलवार को अभिनेता विजय की ओर से जारी वीडियो संदेश उन्होंने कहा, मैं करूर नहीं गया क्योंकि वहां मेरी मौजूदगी से "असामान्य स्थिति" पैदा हो सकती है।। मैं जल्द ही आपसे मिलूंगा। मैंने अपने जीवन में कभी ऐसी 'दर्दनाक स्थिति' का सामना नहीं किया है। भगदड़ का सच जल्द ही सामने आएगा। जो नहीं होना चाहिए था वो हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को चुनौती दी कि वे उनके साथ कुछ भी करें, लेकिन अपनी पार्टी के सहयोगियों के साथ ऐसा न करें।
सच जल्द ही सामने आएगा- टीवीके प्रमुख विजय
विजय ने कहा कि इस घातक घटना का सच जल्द ही सामने आएगा और उन्होंने संकेत दिया कि वह कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस मामले में सत्तारूढ़ डीएमके को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा, सीएम साहब, अगर आपके मन में बदला लेने का विचार है, तो आप मेरे साथ कुछ भी कर सकते हैं, लेकिन पार्टी के लोगों को हाथ भी नहीं लगाएंगे। उन्होंने दावा किया कि घटना वाले दिन, लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, वह करूर से जल्दी से निकल गए थे।
ये भी पढ़ें- 'केंद्र ने अब तक नहीं दी 260 करोड़ रुपए की मदद', वायनाड भूस्खलन पर केरल सीएम का बड़ा आरोप
राजनीति से ऊपर मानवता की अपील
विजय ने कहा कि यह समय राजनीति से ऊपर उठकर मानवता के साथ खड़े होने का है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई और कहा कि वे जल्द ही उनसे मिलकर उनका दुख बांटेंगे। विजय ने कहा, हम हमेशा पुलिस से सुरक्षित जगह पर रैली करने की अनुमति लेते हैं। लेकिन इस बार जो नहीं होना चाहिए था, वही हुआ। मैं गहरी पीड़ा में हूं और इस घटना का सच जल्द सामने आएगा।
सच सामने लाने का किया वादा
वीडियो संदेश में विजय ने संकेत दिया कि वह किसी भी तरह की जांच और कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि घटना के असली कारण जल्द ही उजागर होंगे। विजय ने अपने समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की और कहा कि इस घटना को राजनीति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र में व्यापक कैंसर देखभाल नीति को मिली मंजूरी, फडणवीस कैबिनेट से कई अहम फैसले हुए पारित