फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengaluru Stampede: 'मैं उसकी कब्र से जाना नहीं चाहता', बंगलूरू भगदड़ में बेटे को खोने पाने वाले पिता का दर्द

Sun, 08 Jun 2025 09:29 AM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में चार जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 21 वर्षीय भौमिक लक्ष्मण भी शामिल थे। भौमिक की मौत ने उनके पिता बीटी लक्ष्मण को तोड़ दिया है। बीटी लक्ष्मण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बंगलूरू में भगदड़ - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू की जीत का जश्न कई परिवारों के लिए काल बन गया है। बंगलूरू भगदड़ में हसन जिले के बीटी लक्ष्मण का तो मानो सब कुछ खत्म हो गया है। क्रूर हादसे में अपने बेटे को खोने के बाद लक्ष्मण की सारी उम्मीदें टूट गईं और खुशियां खो गईं हैं। वे बस अपने बेटे की कब्र के पास ही लेटे रहते हैं। बेटे की कब्र के पास लेटे लक्ष्मण का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में लक्ष्मण कह रहे हैं कि वे उसकी कब्र से जाना नहीं चाहते हैं। 
विज्ञापन


बंगलूरू में चार जून को आईपीएल की विजेता टीम आरसीबी के जश्न कार्यक्रम के दौरान मची भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में 21 वर्षीय भौमिक लक्ष्मण भी शामिल थे। भौमिक की मौत ने उनके पिता बीटी लक्ष्मण को तोड़ दिया है। बीटी लक्ष्मण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें लक्ष्मण बेटे की कब्र के पास लेटे हैं।

ये भी पढ़ें: बंगलूरू पुलिस आयुक्त के निलंबन पर सियासी बवाल, मुश्किल में सिद्धारमैया सरकार; अब आगे क्या?
विज्ञापन


दो लोग उनको कब्र से उठाने की कोशिश करते हैं। इस पर बीटी लक्ष्मण कह रहे हैं कि मेरे बेटे के साथ जो हुआ, वैसा किसी के साथ नहीं होना चाहिए। मैंने उसके लिए जो जमीन खरीदी थी, वहीं उसकी यादगार बनाई गई है। वे कह रहे हैं कि मैं अब कहीं और नहीं जाना चाहता। मैं यहीं रहना चाहता हूं। जो मैं सह रहा हूं, वह किसी पिता को न सहना पड़े।

इससे पहले बीटी लक्ष्मण ने सरकार से अपील की थी कि मेरा एक ही बेटा था और अब मैंने उसे खो दिया है। कृपया मुझे उसका शव दे दीजिए, पोस्टमार्टम मत कराइए और उसके शव को टुकड़ों में न काटा जाए। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री हमसे मिल सकते हैं, लेकिन वे बेटे को वापस नहीं ला सकते।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मोहन भागवत बोले- एक व्यक्ति के कारण नहीं सामूहिक प्रयासों से मिली आजादी, 1857 में शुरू हुए प्रयास

भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा
बीटी लक्ष्मण का वीडियो साझा करते हुए कर्नाटक भाजपा ने सिद्धारमैया सरकार को घेरा। भाजपा ने सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार पर हत्यारे होने का आरोप लगाया। भाजपा ने एक्स पर वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हत्यारे सीएम सिद्धारमैया, हत्यारे डिप्टी सीएम डीकेशिवकुमार अगर आपने मन बना लिया होता, तो आप अपने बच्चों और पोते-पोतियों के साथ एक आलीशान होटल में कप के साथ फोटो खिंचवा सकते थे। लेकिन विधान सौध की सीढ़ियों पर फोटो खिंचवाने की आपकी जिद ने 11 परिवारों को हर दिन आंसुओं से हाथ धोने पर मजबूर कर दिया है। क्या आप इस पिता को उसका बेटा वापस दे सकते हैं?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें