फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: वायनाड में बोले राहुल गांधी- मुझे पुलिस के मामलों से डराया नहीं जा सकता, सच्चाई के साथ खड़ा हूं

Mon, 20 Mar 2023 08:56 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वायनाड (केरल)

सार

राहुल गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को उनके आवास पर पहुंची। पुलिस ने राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए उनके बयान के बारे में उनसे पूछताछ की।
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन पर बार-बार हो रहे राजनीतिक हमलों, उनके घर पर कई बार पुलिस भेजे जाने या उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों से वह भयभीत नहीं हैं, क्योंकि वह सच्चाई में भरोसा रखते हैं और हमेशा इसके साथ खड़े रहते हैं।

विज्ञापन


गांधी की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब दिल्ली पुलिस की एक टीम रविवार को उनके आवास पर पहुंची। पुलिस ने राष्ट्रव्यापी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिए गए उनके बयान के बारे में उनसे पूछताछ की। 

गांधी ने कहा, कई लोग प्रधानमंत्री, भाजपा, आरएसएस और पुलिस से डरे हुए हैं, लेकिन मैं नहीं हूं। मैं उनसे नहीं डरता और यही उनकी समस्या है। उनकी समस्या यह है कि कि मैं डरा हुआ क्यों नही हूं। इसका कारण यह है कि मैं सच्चाई में विश्वास करता हूं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: राहुल गांधी को नोटिस: प्रियंका बोलीं- 'भ्रष्ट' भाजपा के कारनामे देख रहे लोग, समय आने पर देंगे जवाब
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मुझ पर कितने  हमले किए जाते हैं, कितनी बार मेरे घर पुलिस भेजी जाती है या मुझ पर कितने मामले दर्ज होते हैं, मैं हमेशा सच्चाई के लिए खड़ा रहता हूं। मैं ऐसा ही हूं। वायनाड के सांसद जिले में कई परिवारों को मुहैया कराए गए नए घरों की चाबी सौंपने के बाद बोल रहे थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें