फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं, गलती से मुख्यमंत्री बन गया था: कुमारस्वामी

Sat, 03 Aug 2019 06:33 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

  • संन्यास लेना चाहते हैं कुमारस्वामी, कहा- मैं गलती से राजनीति में आ गया था
  • कहा- मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था, मुझे अब और राजनीति में नहीं रहना
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि वो राजनीति से संन्यास लेना चाहते हैं। कुमारस्वामी ने शनिवार को कहा कि मैं राजनीति से संन्यास लेने की सोच रहा हूं। मैं गलती से राजनीति में आ गया था। मैं गलती से मुख्यमंत्री बन गया था। भगवान ने मुझे दो बार मुख्यमंत्री बनने का मौका दिया। 

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि मैं हर किसी को संतुष्ट नहीं कर सकता। 14 महीनों में मैंने राज्य के विकास की दिशा में अच्छा काम किया। मैं अपने काम से संतुष्ट हूं। कुमारस्वामी ने आगे कहा, मैं देख रहा हूं कि आज की राजनीति कहां जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह लोगों के लिए सही नहीं है। मेरे परिवार को इसमें मत लाओ। बस बहुत हुआ अब और नहीं। मुझे चैन से जीने दो। मुझे राजनीति में नहीं रहना है। मैंने सत्ता में रहते हुए अच्छा किया। मुझे लोगों के दिल में जगह चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें