करोड़ों की देनदारी के चलते देश छोड़कर भाग चुके किंगफिशर एयरलाइंस के मालिक विजय माल्या की तलाश की जा रही है। माल्या को लोन देने वाले कई बैंक लगातार उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। इन सबके बीच प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विजय माल्या को बैंक लोन धोखाधड़ी मामले में समन जारी किया है।
ईडी ने आईडीबीआई बैंक से लोन लेने और धोखाधड़ी करने के मामले में यह समन जारी करते हुए उन्हें जांच में सहयोग करने को कहा है। इससे पहले माल्या ने मीडिया में लगातार आ रही खबरों के बाद ट्वीट कर सफाई दी भी थी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि एक अंतरराष्ट्रीय व्यापारी हैं, भगोड़ा नहीं हैं।
शुक्रवार को माल्या ने ट्वीट कर कहा कि मैं एक अंतरराष्ट्रीय कारोबारी हूं। इसलिए मैं भारत के साथ-साथ दूसरे देशों में भी यात्रा कर सकता हूं। भारत से भागा नहीं हूं और न ही मैं भगोड़ा हूं।
I am an international businessman. I travel to and from India frequently. I did not flee from India and neither am I an absconder. Rubbish.
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) March 10, 2016