ब्रिटिश संसद के बाहर बुधवार को हुए आतंकी हमले में अब तक पांच लोगों की मौत और तकरीबन 40 लोग घायल हैं। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा है कि इस हमले में कोई भी भारतीय घायल नहीं है।
सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके भारतीयों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। इसके साथ ही उन्होंने भारतीयों से वहां के पार्लियामेंट स्कवायर न जाने देने की सलाह दी है।
अपने ट्वीट में सुषमा ने लिखा है, लंदन में भारतीय हाई कमीशन के संपर्क में हूं। किसी भी भारत के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है। इस अटैक के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए वहां की पुलिस वेबसाइट को चेक करते रहें।
I am in constant touch with Indian High Commission in London. There is no Indian casualty reported so far. #LondonAttack @HCI_London
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 22, 2017
एक अन्य ट्वीट में लिखा, लंदन में भारतीय हाई कमीशन भारतीयों की सहायता के लिए तत्पर है। उन्होंने इसके लिए टेलिफोन नंबर भी जारी किया है जो, 02086295950 और 02076323035 है।
Indian High Commission is there to help all Indian nationals in London. Please note theTelephone no.s : 020 8629 5950 & 020 7632 3035.
— Sushma Swaraj (@SushmaSwaraj) March 22, 2017