ब्रिटिश संसद के बाहर बुधवार को गोलीबारी, कार से कुचलने और चाकू से हमले की आतंकी घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। उन्होंने घायलों के स्वास्थ्य की कामना के साथ-साथ मृतकों को श्रद्धांजलि दी है।
At this difficult moment, India stands with UK in the fight against terrorism. @theresa_may @Number10Gov
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2017
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक अन्यू ट्वीट में लिखा, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत ब्रिटेन के साथ खड़ा है।
Deeply saddened by the terror attack in London. Our thoughts and prayers are with the victims and their families.
— Narendra Modi (@narendramodi) March 23, 2017
बताते चलें इस आतंकवादी हमले अबतक पांच लोगों के मारे जाने और कम से कम 40 लोगों के घायल होने की खबर है। बीबीसी की खबर के मुताबिक, हालांकि हमलावर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है लेकिन वेस्टमिंस्टर पैलेस अब भी सील है।
वहीं इसी तरह की एक अन्य घटना में एक वाहन से कई लोगों को कुचल दिया गया। मेट्रोपोलिटन पुलिस ने बताया कि इन दोनों घटनाओं को वे आतंकी हमला मान रहे हैं।