फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने चेतावनी दी है कि अगर राजनीति में आया तो वो मुझे छोड़ देंगी : रघुराम राजन

Sat, 27 Apr 2019 12:10 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर और अर्थशास्त्री रघुराम राजन ने राजनीति में प्रवेश की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। रघुराम ने कहा कि वे एक एकेडमीशियन हैं और राजनीति में उनकी कोई रुचि नहीं है। राजन ने यह भी कहा कि उनकी पत्नी नहीं चाहती हैं कि वे राजनीति में आएं।

विज्ञापन


रघुराम ने अपनी पत्नी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मेरी पत्नी ने चेतावनी दी है कि अगर मैं राजनीति में आया तो मुझे छोड़ देंगी।’ राजन ने हाल ही में कहा था कि अगर उन्हें अच्छा असवर मिला तो वे भारत में काम करने के लिए लौट सकते हैं।

जब उनसे पूछा गया कि उनकी नजर में अच्छा अवसर किया है तो राजन ने कहा ‘मेरे कहने का मतलब यह था कि अगर कहीं मेरी जरूरत हुई मैं मदद करने के लिए तैयार रहूंगा। अगर किसी को मेरी सलाह चाहिए तो मुझे इसे देने में खुशी होगी।’
विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर कांग्रेस की सरकार बनती है तो उनको वित्त मंत्री बनाया जा सकता है। इस पर रघुराम ने कहा कि इतने दूर की सोचना सही नहीं है। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें