फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जेट पायलटों ने स्पाइसजेट के अधिकारी पर लगाया जॉब इंटरव्यू में अपमानित करने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Sat, 27 Apr 2019 12:02 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : ANI

जेट एयरवेज की पायलट यूनियन ने अपने सदस्यों के खिलाफ एक भर्ती अभियान के दौरान स्पाइस जेट के एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा दिए गए एक बयान पर दुख जाहिर किया है। स्पाइसजेट के अधिकारी ने जेट के पायलटों को कथित तौर पर कहा है कि वह उन्हें नौकरी देकर 'चैरिटी' कर रहे हैं। 



जेट ने 17 अप्रैल को अपना परिचालन बंद दिया था। जिसके बाद उसके 1,300 से ज्यादा पायलट सड़क पर आ गए। परिचालन रुकने की वजह से 20 हजार कर्मचारियों की नौकरियां खतरे में पड़ गईं। 


इस मामले पर गुरुवार को जेट एयरवेज के पायलटों की यूनियन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) ने कहा, "हम अपने सदस्यों के साथ हुए व्यवहार से बेहद निराश हैं, जो हाल ही में स्पाइसजेट के शीर्ष प्रबंधन से मुखातिब हुए। अगर ये सच है, तो हम इस तरह के अनप्रोफेशनल व्यवहार की कड़ी निंदा करते हैं, क्योंकि यह हमारे सहयोगियों के लिए अपमानजनक और परेशान करने वाला है।"


हालांकि स्पाइसजेट ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है। एयरलाइन ने कहा है कि उसकी टीम मंगलवार को पायलटों को हायर करने गई थी और उन्हें नीचा नहीं दिखाया गया। जेटे के कई पायलटों ने अन्य एयरलाइन कंपनी को ज्वाइन कर लिया है। लेकिन अभी भी कई को नौकरी नहीं मिल पाई है और ऊपर से उन्हें जेट से भी कई महीनों तक सैलरी नहीं मिली थी।



और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next