फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brahmos: सरकार की मंजूरी के बाद 8 साल में तैयार होगा ब्रह्मोस का हाइपरसोनिक संस्करण, विनाश करने में सक्षम

Wed, 22 Feb 2023 03:13 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ब्रहमोस के अधिकारियों ने बताया, अगर हमें हाइपरसोनिक मिसाइल चाहिए तो सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे विकसित करने में हमें सिर्फ आठ साल लगेंगे। मिसाइल पहले से ही करीब 3,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है।
विज्ञापन
हाइपरसोनिक मिसाइल(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सरकार की मंजूरी मिलने पर ब्रह्मोस एयरोस्पेस आठ साल में सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का हाइपरसोनिक संस्करण तैयार कर सकता है। इसके बाद सेना दुश्मन के ठिकानों पर और तीव्रता से हमला करने में सक्षम होगी। बलों ने हाइपरसोनिक मिसाइलों और बमों की आवश्यकता का अनुमान लगाया है। रूस-यूक्रेन युद्ध में ऐसे हथियारों की सफलता को देखकर इसकी जरूरत और अधिक महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


ब्रहमोस के अधिकारियों ने बताया, अगर हमें हाइपरसोनिक मिसाइल चाहिए तो सरकार से मंजूरी मिलने के बाद इसे विकसित करने में हमें सिर्फ आठ साल लगेंगे। मिसाइल पहले से ही करीब 3,000 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भरती है। इसका हाइपरसोनिक संस्करण दुश्मन के शिविरों का बहुत तेज गति से विनाश करने में सक्षम होगा।

ब्रह्मोस एयरोस्पेस ने रक्षा बलों के साथ मिसाइल को कई बार उन्नत कर उसकी रेंज में काफी वृद्धि की है। परीक्षण-फायरिंग में ब्रह्मोस की सफलता दर ने भारत-रूसी संयुक्त उद्यम फर्म को इसे फिलीपींस जैसे देशों में निर्यात करने में मदद की है। कई अन्य देशों ने इस मिसाइल को खरीदने में रुचि दिखाई है। भारत की तीनों सेनाएं इस मिसाइल प्रणाली के विभिन्न संस्करणों का संचालन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें