हैदराबाद की शर्मनाक घटना के विरोध में महिला कार्यकर्ता और 'भूमाता ब्रिगेड' की संस्थापक तृप्ति देसाई तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव के आवास पर पहुंचीं। तृप्ति और अन्य कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास के बाहर घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया है।
हैदराबाद की शर्मनाक घटना के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। लोग द्वारा इस शर्मनाक घटना की निंदा की जा रही है। तृप्ति देसाई भी इसी कड़ी में विरोध जताने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ तेलंगाना के सीएम चंद्रशेखर राव के आवास पर पहुंची। तृप्ति अन्य कार्यकर्ताओं के साथ विरोध कर रही थी, तभी हैदराबाद पुलिस ने उन्हें और कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।
तृप्ति ने चंद्रशेखर राव की पीड़िता के घर ना जाने को लेकर आलोचना की। देसाई ने कहा कि राज्य के सीएम के पास शादियों में शामिल होने का समय है, लेकिन उनके पास पीड़ित महिला के परिवार से मिलने का समय नहीं है। उन्होंने कहा था कि वह जल्द ही सीएम के आवास जाएंगी और उनसे इसके लिए जवाब मांगेगीं।