फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TDP के वरिष्ठ नेता गली मुद्दू कृष्णमा नायडू का 71 साल की उम्र में निधन

Wed, 07 Feb 2018 11:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

तेलगु देशम पार्टी (टीडीपी) के नेता और एमएलसी गली मुद्दू कृष्णमा नायडू का निधन हो गया है। 71 साल के नायडू का निधन कल रात हैदराबाद में हुआ। नायडू का जन्म 9 जून 1947 को हुआ था और वे एक टीचर भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन


टीडीपी के वरिष्ठ नेता नायडू आंध्र प्रदेश कैबिनेट में 6 बार मंत्री बने, जिसमें राज्य के कैबिनेट में वे शिक्षा मंत्री भी रहे।
 

 

टीडीपी से कुछ विवाद होने के चलते उनकी नजदीकियां इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) से बढ़ गई। इस बीच उन्हें कांग्रेस की ओर से 2004 चुनाव लड़ने के लिए टिकट दी गई और उन्होंने जीत भी हासिल की। हालांकि, बाद में कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया और साल 2008 में वे फिर टीडीपी का हिस्सा बन गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें