चुनाव आयुक्त ने इस प्रक्रिया के पर्यवेक्षण के लिए एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी की नियुक्ति करने का निर्देश भी दिया है। बता दें, जीएचएमसी के वर्तमान परिषद का कार्यकाल 10 फरवरी, 2021 को समाप्त हो रहा है। वहीं, मेयर का पद आगामी परिषद में एक महिला कॉर्पोरेटर के लिए आरक्षित है। दिसंबर में हुए जीएचएमसी चुनाव में 150 कॉरपोरेटर चुने गए हैं। चुनाव आयोग ने इस संदर्भ में सूची जारी कर दी है।
गौरतलब है कि 2016 के चुनाव में तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) को कुल 150 सीटों में से 99 सीटों पर जीत मिली थी और ग्रेटर हैदराबाद में मेयर का चुनाव निर्विरोध हुआ था। हालांकि, इस बार टीआरएस केवल 55 सीट पर ही जीत हासिल कर सकी। पार्टी को 44 सीटों का नुकसान हुआ। वहीं, 2016 के जीएचएमसी चुनाव में भाजपा ने 4 सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार उसे 44 सीटों का फायदा हुआ। पिछले चुनाव में एआईएमआईएम को 44 सीटें मिली थीं और इस बार भी इतनी ही सीटें मिली हैं। हालांकि, पिछली बार डिप्टी मेयर एआईएमआईएम की तरफ से बनाया गया था। अब इस बार डिप्टी मेयर किस पार्टी से होगा, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चल सकेगा।