फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hyderabad: हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे को बम की धमकी मिली, जांच के बाद फर्जी साबित हुई झूठी निकली

Wed, 18 Jun 2025 12:06 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद के बेगमपेट हवाई अड्डे पर बुधवार को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। जांच के बाद यह झूठी साबित हुई। सूत्रों के मुताबिक, आज सुबह ईमेल के जरिए मिली बम की धमकी फर्जी निकली। धमकी को आकलन समिति ने गैर-विशिष्ट माना। अधिकारियों ने मानक प्रोटोकॉल का पालन किया। किसी लक्षित खतरे की पुष्टि नहीं हुई। परिचालन सामान्य रहा।
विज्ञापन
Bomb Threat - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद हवाई अड्डे की सघन जांच की, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इसके बाद अधिकारियों ने धमकी को फर्जी करार दिया। इससे पहले यहां के बेगमपेट हवाई अड्डे को बुधवार सुबह-सुबह बम की धमकी वाला ई-मेल मिला था। इसके बाद पूरे परिसर को हाई अलर्ट पर रखा गया था। बम निरोधक दस्ता परिसर की गहन तलाशी लेने में जुट गया था।

विज्ञापन


वीआईपी विमान ही संचालित होते हैं
पुलिस ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी को बुधवार सुबह ईमेल मिला। बम निरोधक दल और अन्य सुरक्षा विंग ने हवाई अड्डे पर गहन जांच की। जांच के दौरान अग्निशमन सेवा को भी तैनात किया गया था। बाद में बम की धमकी झूठी निकली। आगे की जांच जारी है। शहर के बीचों-बीच स्थित बेगमपेट हवाई अड्डे का इस्तेमाल यात्री सेवाओं के लिए नहीं किया जाता है। यहां से केवल वीआईपी विमान ही संचालित होते हैं।

सुबह बम की धमकी वाला मेल मिला
इससे पहले एसीपी बेगमपेट ने कहा था, 'बेगमपेट हवाई अड्डे को आज सुबह बम की धमकी वाला मेल मिला। हम वर्तमान में बम निरोधक दस्ते के साथ हवाई अड्डे और उसके परिसर की गहन तलाशी ले रहे हैं। आगे की जानकारी बाद में दी जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें