फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदीः हैदाराबाद में बैंक मैनेजर को गोली मारी, हालत गंभीर

Sun, 18 Dec 2016 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद अभी तक आपने बैंकों के बाहर हंगामे और तोड़फोड़ की खबरें ही सुनी होंगी लेकिन आंध्रप्रदेश से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। राजधानी हैदराबाद के लोकल एरिया में केबीएस बैंक के मैनेजर को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने मैनेजर को अस्पताल में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन


एएनआई की खबर के अनुसार मामला हैदराबाद के मसाब टैंक एरिया का है, जहां केबीएस बैंक के मैनेजर पर कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। हमले में मैनेजर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मैनेजर को अस्पताल में भर्ती कराया। 

हालांकि अभी तक घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है, न ही हमलावरों के बारे में कोई जानकारी मिल सकी है। पुलिस मामले की जानकारी कर रही है। वहीं कुछ लोग इसे नोटबंदी के मामले से जोड़कर भी देख रहे हैं।
विज्ञापन

#SpotVisuals: A bank manager working for KBS Local Area Bank, who was shot at in Masab Tank area (Hyd), shifted to hospital;Police probe on. pic.twitter.com/WVYzEW9jrD— ANI (@ANI_news) December 18, 2016
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें