फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट को लगातार तीसरे दिन आया विमान में बम की धमकी का ईमेल, सुरक्षित लैंड हुईं फ्लाइट्स

Sat, 06 Dec 2025 10:55 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

एयरपोर्ट की ओर से बताया गया है कि आज (6 दिसंबर) लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से हैदराबाद आ रही एक फ्लाइट BA277 में में बम की धमकी मिली।
विज्ञापन
उड़ानों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों में बम की धमकी के लगातार ईमेल आ रहे हैं। एयरपोर्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक ईमेल में दो अलग-अलग उड़ानों में बम की धमकी दी गई। यह सभी धमकियां एयरपोर्ट की कस्टमर सपोर्ट आईडी को भेजी जा ही हैं। 
विज्ञापन


एयरपोर्ट की ओर से बताया गया है कि आज (6 दिसंबर) लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से हैदराबाद आ रही एक फ्लाइट BA277 में में बम की धमकी मिली। इसे सुबह 5.25 बजे हैदराबाद आने के बाद सुरक्षित लैंड कराया गया। वहीं, कुवैत से हैदराबाद आ रहे एक और विमान KU 373 में भी बम रखे होने की बात कही गई। इस फ्लाइट ने बाद में कुवैत में ही आपात लैंडिंग की। इन सभी विमानों की सुरक्षित लैंडिग कराने के बाद इनकी चेकिंग की गई। 
विज्ञापन

अधिकारियों के मुताबिक, इसी तरह 5 दिसंबर को भी कस्टमर सपोर्ट आईडी पर एयर इंडिया की फ्लाइट एआई2879 में बम रखे होने की धमकी दी गई थी। यह विमान दिल्ली से हैदराबाद आ रहा था। रात 8.45 बजे इसे सुरक्षित एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें