फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो चालक की ईमानदारी: 10 तोला सोने से भरा बैग मिलने पर भी नहीं डोली नीयत, थाने जाकर पुलिस को सौंपा

Wed, 09 Feb 2022 10:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

हैदराबाद में पति-पत्नी का 10 तोला सोने से भरा बैग रास्ते में गिर गया था जिसके बाद दोनों ने पुलिस नें शिकायत दर्ज करवाई थी। यह बैग एक ऑटो चालक को मिला लेकिन वह ईमानदार निकला और उस बैग को दंपती को लौटा दिया।
विज्ञापन
हैदराबाद ऑटो ड्राइवर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वार्थ से भरी इस दुनिया में कभी-कभी ईमानदारी के किस्से भी देखने और सुनने को मिलते हैं। ऐसा ही मामला मंगलवार को तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद से सामने आया, जहां एक ऑटो चालक ने ईमानदारी की मिसाल पेश करते हुए 10 तोला सोने से भरा बैग खोने वाली महिला को उसकी अमानत लौटा दी। लैंगर हाउस पीएस के एसएचओ के श्रीनिवास ने इस घटना पर जानकारी देते हुए कहा कि एक जोड़े का बैग खोने के बाद शिकायत मिली थी। जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई थी। लेकिन इसके कुछ देर बाद ही ऑटो चालक सैयद जाकिर ने थाने में सूचित किया कि उन्हें बैग और उनका संपर्क मिल गया है। 

विज्ञापन


दोपहिया वाहन से जा रहे थे दोनों पति-पत्नी
मिर्जा सुल्तान बेग और उनकी पत्नी समीरा बेगम दोपहिया वाहन पर हाशमनगर से टोलीचौकी की ओर जा रहे थे, रास्ते में जब वे रेठीबोवली के पास पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि उनका हैंड बैग गायब मिला जिसे कि उन्होंने बाइक की पेट्रोल टंकी पर रखा था। जिसके बाद पति-पत्नी ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज करवाई। 

हैदराबाद पुलिस ने किया सम्मानित
महिला के गहने सुरक्षित लौटाने और ईमानदारी के लिए हैदराबाद पुलिस ने ऑटो चालक को माला पहनाकर स्वागत किया। इसके साथ ही लोगों से भी ईमानदारी दिखाने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें