फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने गाल पर काटकर किया प्यार का इजहार, थाने पहुंची पत्नी 

Thu, 16 Feb 2017 12:59 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
वैलेंटाइन डे पर पति ने पत्नी के चेहरे पर काट लिया। मामले में पीड़ित पत्नी ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है। वहीं दक्षिण क्षेत्र में प्रेमी का फोन रिसीव करने पर जेठानी ने देवरानी की पिटाई करते हुए उसके चेहरे पर काट लिया। पुलिस देवरानी और जेठानी को थाने पर ले आई।
विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला टापाखुर्द निवासी महिला के चेहरे पर पति ने काट लिया इसको लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया। महिला पति की शिकायत करने थाना उत्तर पहुंची। 
विज्ञापन

पुलिस ने महिला का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया

सांकेतिक चित्र
पुलिस ने महिला का सरकारी ट्रामा सेंटर में मेडिकल कराया है। वहीं दूसरा मामला दक्षिण कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलबाड़ी का है। एक ही घर में देवरानी और जेठानी रहती हैं। जेठानी ने फोन चार्ज करने के लिए देवरानी के कमरे में लगा दिया था। तभी फोन की घंटी बजी तो देवरानी ने फोन रिसीव करने के साथ ही बातचीत शुरू कर दी। 

देवरानी द्वारा फोन रिसीव किए जाने को लेकर जेठानी से विवाद हो गया। विवाद के दौरान जेठानी ने देवरानी की पिटाई करते हुए देवरानी की आंख के पास काट लिया। क्षेत्रीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस दोनों को थाने ले आई। कोतवाल दक्षिण का कहना है कि दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की जाएगी। विवाद फोन रिसीव करने को लेकर हुआ था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें