फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर शख्स, हर घंटे कमाते हैं सात करोड़ रुपये

Wed, 26 Feb 2020 10:56 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
मुकेश अंबानी
विज्ञापन

रिलांयस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। 'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020' के नौवें संस्करण में छपी रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर शख्स और दुनिया के 9वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अंबानी की संपत्ति 67 बिलियन डॉलर हैं और वह हर घंटे सात करोड़ रुपये कमाते हैं। 

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, भारत ने 2019 में हर महीने तीन अरबपतियों (डॉलर में) को दुनिया की अमीरों की सूची में जोड़ा, जिससे यह संख्या 138 हो गई। इस प्रकार भारत दुनिया में सबसे ज्यादा अरबपतियों (डॉलर में) की सूची वाले देश में तीसरे पायदान पहुंच गया है। अगर इसमें भारतीय मूल के अरबपतियों को भी जोड़ लिया जाए तो यह संख्या बढ़कर 170 हो जाती है। चीन 799 अरबपति और अमेरिकी 626 अरबपतियों के साथ क्रमशः दूसरे और तीसरे पायदान पर हैं। 

'हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट 2020' के संस्करण में दुनिया के एक बिलियन डॉलर (लगभग सात हजार करोड़ रुपये) या इससे अधिक संपत्ति वाले 2,817 लोगों को शामिल किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2019 में दुनिया में 480 अरबपतियों की संख्या बढ़ी है। इस प्रकार साल 2019 में हर रोज दुनिया में एक से अधिक अरबपतियों की संख्या बढ़ी। वहीं, चीन में हर सप्ताह तीन और भारत ने एक महीने में तीन अरबपतियों को दुनिया के अरबपतियों की सूची में जोड़ा। 
विज्ञापन


जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति

अमेजन डॉट कॉम के जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। उनकी नेटवर्थ 140 अरब डॉलर है। इसके बाद 107 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एलएमवीएच के बर्नार्ड ऑरनॉल्ट दूसरे और 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स तीसरे स्थान पर हैं। इस साल सूची में 480 अरबपति जुड़े हैं। 

मुंबई में 50 अरबपति 

देश में सबसे अधिक 50 अरबपति मुंबई में, 30 अरबपति दिल्ली में, 17 अरबपति बेंगलुरू में और 12 अरबपति अहमदाबाद में हैं। देश में 27 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एस. पी. हिंदुजा परिवार दूसरे स्थान पर और 17 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ गौतम अडाणी तीसरे स्थान पर हैं। 
विज्ञापन


कोटक बैंक के उदय कोटक की कुल नेटवर्थ 15 अरब डॉलर है और वह सूची में छठे स्थान पर हैं। जबकि वह दुनिया में खुद के बलबूते बनने वाले सबसे अमीर बैंकर हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें