फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंट्रा स्क्वाड मैच: मनीष-सूर्यकुमार की फिफ्टी, भुवनेश्वर एकादश ने धवन की टीम को हराया

Mon, 05 Jul 2021 10:34 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

शिखर धवन एकादश की तरफ से मनीष पांडे ने जबकि भुवनेश्वर कुमार की टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा।
विज्ञापन
इंट्रा स्क्वाड मैच - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीलंका दौरे पर गई भारत की सीमित ओवरों की टीम के खिलाड़ियों ने आपस में दो टीमें बांटकर एसएससी मैदान पर टी-20 अभ्यास मैच खेला। इस मैच में भुवनेश्वर कुमार की टीम ने शिखर धवन की टीमको हरा दिया। शिखर धवन एकादश की तरफ से मनीष पांडे ने जबकि भुवनेश्वर कुमार की टीम की ओर से सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जड़ा। गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे ने बीसीसीआई.टीवी को बताया कि कोचिंग स्टाफ खिलाड़ियों के प्रदर्शन से खुश है और उन्होंने उमस भरे हालात में अच्छा जज्बा दिखाया।

विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए धवन एकादश ने पांडे की 45 गेंद में 63 रन की पारी की बदौलत 20 ओवर में चार विकेट पर 154 रन का स्कोर खड़ा किया। विरोधी टीम के कप्तान भुवनेश्वर कुमार सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर दो विकेट चटकाए। इसके जवाब में पृथ्वी शॉ और देवदत्त पडीक्कल ने पहले विकेट के लिए तेजी से 60 रन जोड़कर भुवी एकादश को तूफानी शुरुआत दिलाई। सूर्यकुमार ने इसके बाद अर्धशतक जड़ा जिससे टीम ने 17 ओवर के अंदर ही लक्ष्य हासिल कर लिया।



महाम्ब्रे ने कहा कि बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया इसलिए उन्होंने फैसला किया कि लक्ष्य को संशोधित किया जाए और उन्हें ऐसी स्थिति दी जाए जहां उन्हें चार ओवर में 40 के आसपास रन बनाने हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें