West Bengal Babri Masjid: पश्चिम बंगाल में मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने का काम जारी है। बीते साल 6 दिसंबर को हुमायूं कबीर ने मस्जिद की नींव रखी थी। वहीं अब मस्जिद को लेकर एक बार फिर हुमायूं कबीर के तीखे बोल सामने आए हैं।
तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित और जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने शुक्रवार (02 जनवरी) को बाबरी मस्जिद के निर्माण के साथ-साथ एक अस्पताल और एक विश्वविद्यालय के निर्माण की भी पुष्टि की है। मुर्शिदाबाद में 5 जनवरी तक चलने वाले तीन दिवसीय कार्यक्रम में कबीर ने यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि तीन दिन का यह कार्यक्रम मुस्लिम समुदाय के साथ रिश्ते मजबूत करने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
इसी के साथ उन्होंने धमकी भर लहजे में कहा कि मस्जिद का निर्माण कार्य पूरा होने तक यहां हर शुक्रवार को नमाज अदा की जाएगी। किसी में इतनी हिम्मत नहीं की हमें रोक सकें।
इससे पहले हुमायूं कबीर कहा कि यहां एक बाबरी मस्जिद का निर्माण किया जाएगा, एक अस्पताल का निर्माण किया जाएगा और एक विश्वविद्यालय भी बनेगा, जहां लोगों के लाभ के लिए सुविधाएं बनाई जाएंगी। इसी के साथ कबीर ने मस्जिद के निर्माण में विभिन्न जातियों के लोगों की भागीदारी पर जोर दिया।
विज्ञापन
मस्जिद बनने तक हर शुक्रवार होगी नमाज
अपने बयान में हुमायूं कबीर ने कहा, "सभी जातियों के लोग अपना सामान लेकर यहां आए हैं और व्यापार कर रहे हैं। मैंने किसी को नहीं रोका है। उन्होंने यह भी पुष्टि की है कि मस्जिद के निर्माण के बाद प्रत्येक शुक्रवार को उसमें निर्बाध और बिना किसी बाधा के नमाज अदा की जा सकेगी। उन्होंने आगे कहा, "मस्जिद का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है और इसके पूरा होने तक यहां हर शुक्रवार को नमाज अदा की जाएगी। किसी में इतनी हिम्मत नहीं है कि हमें यहां नमाज अदा करने से रोक सके।"
वहीं हुमायूं कबीर और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर मस्जिद की जगह पर शुक्रवार की नमाज अदा की। बता दें कि बीते साल 6 दिसंबर को हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी। जिसके बाद चुनावी राज्य में सियासी पारा चढ़ चुका है।