इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना पश्चिम बंगाल से सामने आई है। 10 लाख रुपये में पति की किडनी बिकवाने के बाद पत्नी पैसे लेकर दोस्त के साथ भाग गई। आरोपी ने बेटी का अच्छे स्कूल में दाखिले के नाम पर किडनी देने का दबाव बनाया।
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में एक महिला ने अपनी बेटी की शिक्षा के लिए पैसे जुटाने के लिए अपने पति को 10 लाख रुपये में अपनी किडनी बेचने के लिए मजबूर किया। बाद मे वह एक अन्य व्यक्ति के साथ पूरी नकदी लेकर भाग गई। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को कहा, सांकराइल में रहने वाले परिवार की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पति को 10 लाख में अपनी किडनी बेचनी पड़ी
शिकायत के मुताबिक, महिला पिछले एक साल से अपना घर बेहतर तरीके से चलाने और अपनी 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिलाने के लिए अपने पति पर उसकी किडनी बेचने का दबाव बना रही थी। ताकि कुछ पैसे कमाए जा सकें। अपनी पत्नी पर भरोसा करते हुए आदमी ने 10 लाख में अपनी किडनी बेच दी।
अलमारी में रखी 10 लाख रुपये की पूरी रकम
पिछले महीने हुई सर्जरी के बाद वह शख्स पैसे घर ले आया। उसकी पत्नी ने उसे जल्दी ठीक होने के लिए आराम करने और घर से बाहर न निकलने के लिए कहा। आदमी ने कहा, एक दिन वह घर से निकली और वापस नहीं लौटी। बाद में पता चला कि उसने अलमारी में रखी 10 लाख रुपये की पूरी रकम और कुछ चीजें गायब कर दीं।
विज्ञापन
मुकदमा दायर करने की धमकी भी दी
बाद में पता चला कि वह कोलकाता के उत्तरी उपनगर बैरकपुर में एक घर में रह रही है। वह एक अन्य व्यक्ति के साथ भाग कर उसके घर पर रह रही है। परिजनों ने बताया कि जब वह वहां पहुंचे तो महिला के प्रेमी ने दोनों के बीच तलाक के लिए मुकदमा दायर करने की धमकी भी दी।