गृह मंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से एनआईए ने 400 केस दर्ज किए हैं। इनमें से 349 में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। इस राष्ट्रीय जांच एजेंसी की दोष सिद्धि की दर 93.25 फीसदी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद का सफाया जरूरी है। जब भी आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जाता है तो कुछ मानवाधिकार वादी समूह मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन मैं हमेशा से मानता हूं कि आतंकवाद इसकी मुख्य वजह है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय जांच अभिकरण (NIA) के 13 वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री शाह ने यह बात कही। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री द्वय अजय मिश्रा टेनी व निशिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।
गृह मंत्री ने आगे कहा कि अपनी स्थापना के बाद से एनआईए ने 400 केस दर्ज किए हैं। इनमें से 349 में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। इस राष्ट्रीय जांच एजेंसी की दोष सिद्धि की दर 93.25 फीसदी है। हमने एनआईए (NIA) व गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून (UAPA) को मजबूत किया है। जांच एजेंसी को विदेशों में भारतीयों के खिलाफ होने वाले अपराधों की पड़ताल का भी जिम्मा दिया गया है।