फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिपुरा : बीएसएफ के अधिकारी ने खुद को गोली मारी, राजस्थान के रहने वाले थे एमके पारा

Thu, 21 Apr 2022 11:08 AM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, अगरतला

सार

मृतक एमके पारा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। वह धलाई सीमा चौकी पर तैनात थे। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि उन्होंने खुदकुशी की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा में तैनात बीएसएफ के एक अधिकारी ने बुधवार रात खुद को गोली मार कर जान दे दी। घटना धलाई जिले में स्थित बीएसएफ कैंप के मुख्य द्वार पर हुई। 
विज्ञापन


पुलिस ने गुरुवार को घटना की जानकारी दी। धलाई जिले में यह बीएसएफ कैंप जवाहरनगर इलाके में है। मृतक एमके पारा मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। वह धलाई सीमा चौकी पर तैनात थे। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि संदेह है कि उन्होंने खुदकुशी की है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चला है। 
विज्ञापन


धलाई के एसपी रमेश यादव ने बताया कि बीएसएफ अधिकारी को बुधवार रात करीब 9 बजे मृत हालत में कुलाई जिला अस्पताल लाया गया था। प्रथम दृष्ट्या लगता है कि बीएसएफ अधिकारी ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी। हमने अस्वाभाविक मौत का केस दर्ज कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें