फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की खरी-खरी : आतंकवाद के सफाए से ही होगी मानवाधिकारों की रक्षा, एनआईए की सजा की दर 93 फीसदी

Thu, 21 Apr 2022 11:27 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गृह मंत्री ने कहा कि अपनी स्थापना के बाद से एनआईए ने 400 केस दर्ज किए हैं। इनमें से 349 में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। इस राष्ट्रीय जांच एजेंसी की दोष सिद्धि की दर 93.25 फीसदी है। 
विज्ञापन
amit shah on NIA day 2022 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने साफ शब्दों में कहा है कि आतंकवाद का सफाया जरूरी है। जब भी आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया जाता है तो कुछ मानवाधिकार वादी समूह मानवाधिकार हनन का मुद्दा उठाते हैं, लेकिन मैं हमेशा से मानता हूं कि आतंकवाद इसकी मुख्य वजह है। 

विज्ञापन

राष्ट्रीय जांच अभिकरण (NIA) के 13 वें स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली के डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में गृह मंत्री शाह ने यह बात कही। कार्यक्रम में गृह राज्यमंत्री द्वय अजय मिश्रा टेनी व निशिथ प्रमाणिक भी मौजूद थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने आगे कहा कि अपनी स्थापना के बाद से एनआईए ने 400 केस दर्ज किए हैं। इनमें से 349 में आरोप पत्र दायर किया जा चुका है। इस राष्ट्रीय जांच एजेंसी की दोष सिद्धि की दर 93.25 फीसदी है। हमने एनआईए (NIA) व गैर कानूनी गतिविधि निवारक कानून (UAPA) को मजबूत किया है। जांच एजेंसी को विदेशों में भारतीयों के खिलाफ होने वाले अपराधों की पड़ताल का भी जिम्मा दिया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें