फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला अपने ब्रिटिश साथी के साथ करेंगी शादी

Mon, 08 May 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला ने शादी करने का फैसला किया है। इरोम ने अपने ब्रिटेन के साथी डेसमंड कॉटन्हो से शादी करन का फैसला किया है। अंग्रेजी अखबार टाइम ऑफ इंडिया की खबरों के अनुसार इरोम शर्मिला चानु ने कहा कि अभी हमने शादी के लिए कोई तारिख निश्चित नहीं की है, लेकिन कुछ समय बाद जुलाई के अंत कर वो तमिलनाडु में शादी करेंगी।
विज्ञापन


आपको बता दें 44-वर्षीय मानवाधिकार कार्यकर्ता ने 16 साल तक अनशन के द्वारा मणीपुर में लोगों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी। 16 साल के अनशन के बाद शर्मिला ने एक राजनीतिक पार्टी का भी बनाई। उन्होनें इसके द्वारा लोगों के अधिकारो की लड़ाई करने का फैसला किया था।  मणीपुर विधानसभा में इरोम के केवल आठ वोट मिले थी।

अपनी शादी के बारे में बताते हुए इरोम ने यह भी कहा कि वह शादी के बाद भी लोगों के अधिकारों के लिए लड़ती रहेंगी। साथ ही वह अपनी पार्टी को भी मजबूत करने का फैसला किया। शादी के बाद उनके जीवन के बारे में सवाल पुछने पर इरोम ने कहा कि शादी के बाद वो तमिलनाडु में रहेंगी।
विज्ञापन


उनके होने वाली पति डेसमंड ब्रिटिश मुल के है उन्होनें इस पर कहा कि उनके पति शादी के बाद भारतीय विजा लेकर भारत में रहेगें। डेसमंड का परिवार गोवा संबंध रखता था और डेसमंड का जन्म तंजानिया में हुआ। बाद में उन्होनें ब्रिटिश नागरिका ले ली। इरोम शर्मिला ने बताया कि उन्होनें अपनी शादी की खबर अपनी मां और परिवार को दे दी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें