12 से 14 लाख कीमत वाली दो मोटरसाइकिलों को अप्रीलिया जुलाई-अगस्त में लॉन्च कर सकती है। जो मोटरसाइकिलें अप्रीलिया लॉन्च करने को तैयार है उसमें शिवर 900 नेकेड और डोर्सोड्यूरो 900 शामिल है। शिवर एक नेकेड बाइक है तो वहीं डोर्सोड्यूरो ड्यूल-स्पोर्ट एडवेंचर बाइक शामिल है।
इसे भी पढ़ेंः 1950 की इस मोटरसाइकिल देख लोग रह गए भौचक्के
इन दोनों ही मोटरसाइकिलों को अप्रीलिया ने वैश्विक स्तर पर इस साल के शुरू में ही लॉन्च किया है। इससे एकदम साफ है कि अब ये मोटरसाइकिलें 750 वेरिएंट को रिप्लेस करेंगी। जबकि डोर्सोड्यूरो 1200 सीसी के साथ भारतीय बाजार में बिक रही है। जबकि शिवर पहली बार भारतीय बाजार में अपनी पारी शुरू कर रही है।
इसे भी पढ़ेंः 2020 के बाद नहीं बिकेगी हुंडई ईयॉन
शिवर 900 और डोर्सोड्यूरो 900 में 896 सीसी का वी ट्विन इंजन लगा है जो कि 95.2 एचपी की शक्ति 8750 आरपीएम और 90 एनएम का टॉर्क 6500 आरपीएम पर प्रदान करती है। इन दोनों ही मोटरसाइकिलों में ट्रेलिस टाइप स्टील ट्यृब्स बोल्टेड एल्यूमिनियम साइड प्लेट के साथ डिस्माउंटेबल रियर सब फ्रेम पर निर्मित है। इसमें 17 इंच वाले कास्ट एल्यूमिनियम व्हील दिया गया है।