फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IAF: वायु योद्धा के लिए भगवान बनी भारतीय वायुसेना, मात्र डेढ़ घंटे में नागपुर से पुणे पहुंचाया दिल

Wed, 26 Jul 2023 07:13 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मानव हृदय को आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो थोरेसिक साइंसेज में भर्ती वायु योद्धा में प्रत्यारोपित करने के लिए बुधवार सुबह नागपुर से पुणे भेजा गया। शरीर के महत्वपूर्ण अंग को भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान पर 700 किलोमीटर से अधिक दूर पुणे ले जाया गया।
विज्ञापन
हृदय - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के पुणे में एक वायु योद्धा दिल की बीमारी की वजह से अपनी जिंदगी की कठिन जंग लड़ रहा था। डॉक्टरों ने जल्द से जल्द उसके हृदय प्रत्यारोपण की जरूरत बताई थी लेकिन कम समय में इसकी उपलब्धता की चुनौती थी। इस चुनौती को स्वीकार करते हुए बुधवार को भारतीय वायुसेना का एक विमान महज 90 मिनट में मानव हृदय को नागपुर से पुणे लाया।
विज्ञापन


700 किलोमीटर से अधिक दूर ले जाया गया हृदय 
मानव हृदय को आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ कार्डियो थोरेसिक साइंसेज में भर्ती वायु योद्धा में प्रत्यारोपित करने के लिए बुधवार सुबह नागपुर से पुणे भेजा गया। शरीर के महत्वपूर्ण अंग को भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान पर 700 किलोमीटर से अधिक दूर पुणे ले जाया गया। इससे पहले अंग को प्रशासन द्वारा बनाए गए ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से भेजा गया था।

क्या है ग्रीन कॉरिडोर?
एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि उड़ान का समय लगभग 90 मिनट था। बता दें कि अंग प्रत्यारोपण में तेजी लाने और जीवन बचाने के उद्देश्य से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है। ग्रीन कॉरिडोर के लिए, यातायात विभाग एक महत्वपूर्ण अंग को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में लगने वाले समय के 60 से 70 प्रतिशत से भी कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाने में मदद करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें