मंदिर प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि वो श्रद्धालुओं से नाम मात्र खून दान की उम्मीद करते हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि जैसे लोग अपनी खून जांच के लिए सिरिंज में ही थोड़ा खून देते हैं, उसी तरह मां काली के लिए श्रद्धालु थोड़ा-थोड़ा खून देकर इस कार्यक्रम को भव्य बनाने में सहयोग करें।
मंदिर की यह अपील सुंदरन नाम के एक शख्स के फेसबुक पोस्ट से लोगों के सामने आया है। जिसके बाद लोगों में इस मंदिर प्रशासन की अपील पर बातें हो रही हैं। अब देखना है कि मंदिर प्रशासन के इस अपील को लोग कैसे लेते हैं।