फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra Budget Session: आज से शुरू होगा महाराष्ट्र का बजट सत्र; 10 मार्च को अजित पेश करेंगे बजट

Mon, 03 Mar 2025 01:35 AM IST
शिव शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

उपमुख्यमंत्रियों शिंदे और अजीत पवार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष की स्थिति 'हम आपके हैं कौन?' वाली है, न कि 'हम साथ साथ हैं'  वाली। उनके पास धाराप्रवाह बातचीत का अवसर था, लेकिन वे 'छहपन' (सत्र से पहले होने वाली बैठक) में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन
देवेंद्र फडणवीस, एकनाथ शिंदे और अजित पवार - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र की आज से शुरूआत होगी। चार सप्ताह तक चलने वाले इस बजट सत्र का समापन 26 मार्च को होगा। बजट सत्र में 10 मार्च को अजित पवार राज्य के लिए लेखा-जोखा पेश करेंगे। सत्र के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 मार्च तक चलने वाले सत्र के दौरान पांच विधेयक पेश किए जाएंगे और महिला सशक्तीकरण तथा संविधान पर दो चर्चा होंगी।

विज्ञापन


वहीं, आज से शुरू होने वाले महाराष्ट्र विधानसभा के बजट सत्र से पहले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने विपक्षी गठबंधन महा विकास अघाड़ी (एमवीए) पर करारा कटाक्ष किया है। इस दौरान उन्होंने उनके और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच 'शीत युद्ध' की अटकलों को भी खारिज किया। उन्होंने शिवसेना नेता संजय राउत पर तंज कसते हुए कहा कि वह महान पटकथा लेखक जोड़ी सलीम-जावेद के साथ प्रतिस्पर्धा करना चाहते हैं। इसलिए इस तरह की बातों को हवा देते रहते हैं। 

विपक्ष पर कसा तंज
अपने उपमुख्यमंत्रियों शिंदे और अजीत पवार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि बजट सत्र शुरू होने जा रहा है। विपक्ष की स्थिति 'हम आपके हैं कौन?' वाली है, न कि 'हम साथ साथ हैं'  वाली। उनके पास धाराप्रवाह बातचीत का अवसर था, लेकिन वे 'छहपन' (सत्र से पहले होने वाली बैठक) में शामिल नहीं हुए। उन्होंने हमें जो पत्र दिया वह केवल अखबार के लेखों पर आधारित है। हम विपक्ष को सदन में बोलने के लिए लंबा समय देंगे। 
विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने मौजूदा सरकार के तहत रुकी हुई परियोजनाओं के बारे में चल रही अटकलों को भी खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि हम सभी एक साथ काम कर रहे हैं, और ये चर्चाएं कि सीएम ने कुछ काम रोक दिए हैं ये पूरी तरह से गलत हैं। ये सभी अफवाहें हैं।

फडणवीस ने शिंदे के साथ मतभेदों से किया इन्कार
फडणवीस सोमवार से शुरू हो रहे विधानसभा के चार सप्ताह के बजट सत्र से पहले उपमुख्यमंत्रियों शिंदे और अजीत पवार के साथ एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। फडणवीस ने कहा, कोई लड़ाई नहीं है। जो लोग हम दोनों को जानते हैं, उन्हें याद होगा कि जब हम साथ होते हैं तो हम क्या करते हैं। उन्होंने शिंदे की बगावत से पहले हुई अपनी बैठकों की ओर इशारा किया। जिनके परिणामस्वरूप अविभाजित शिवसेना दो फाड़ हो गई और 2022 में महाविकास आघाड़ी सरकार हट गई। फडणवीस ने कहा कि सत्तारूढ़ महायुति के सभी सहयोगी भाजपा, शिवसेना और एनसीपी एकजुट होकर काम कर रहे हैं। वहीं शिंदे ने कहा, सब कुछ ठंडा-ठंडा,कूल-कूल है। सब ठीक है।

इस दौरान डिप्टी सीएम अजीत पवार ने यह भी आश्वासन दिया कि सत्र पूर्व होने वाली बैठक में भले ही विपक्ष अनुपस्थिति रहा हो, बावजूद इसके सदन सुचारू रूप से चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें