फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kerala: औद्योगिक विकास पर अपने रुख से पलटे थरूर; बोले- स्टार्ट-अप की कहानी उतनी अच्छी नहीं, जितनी बताई गई

Sun, 02 Mar 2025 11:46 PM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम

सार

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने केरल के औद्योगिक विकास पर अपने रुख से पलटवार किया। उन्होंने कहा कि केरल की स्टार्ट-अप उद्यमिता की कहानी उतनी अच्छी नहीं है जितना बताया गया है। सरकार को सही दिशा में और अधिक एमएसएमई स्टार्ट-अप्स की आवश्यकता है।
 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शशि थरूर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने रविवार को केरल में पिनरई विजयन सरकार की औद्योगिक नीति की प्रशंसा करने वाले अपने रुख से पलटवार किया। उन्होंने औद्योगिक विकास के बारे में अपने विचार स्पष्ट किए और कहा कि राज्य को अधिक सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) स्टार्ट-अप्स की आवश्यकता है, और ये केवल कागजों पर नहीं होने चाहिए। 

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के सांसद थरूर ने दिल्ली में कांग्रेस नेतृत्व की बैठक के दो दिन बाद एक्स पर एक पोस्ट किया। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक समाचार की रिपोर्ट साझा की, जिसमें बताया गया था कि पिछले नौ वर्षों में केरल में 42,000 से अधिक एमएसएमई बंद हो गए हैं, जिससे 1,03,764 श्रमिकों की नौकरी चली गई।

अधिक एमएसएमई स्टार्ट-अप की आश्यकता 
थरूर ने पोस्ट में कहा, 'यह देखकर निराशा होती है कि केरल की स्टार्ट-अप उद्यमिता की कहानी उतनी अच्छी नहीं है जितना बताया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को सही दिशा में और अधिक एमएसएमई स्टार्ट-अप्स की आवश्यकता है।
विज्ञापन


उद्योग मंत्री ने रिपोर्ट को बताया निराधार
हालांकि, राज्य के उद्योग मंत्री पी राजीव ने इस रिपोर्ट को 'निराधार' बताते हुए खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, 'मैंने 10 फरवरी को विधानसभा में विस्तृत जवाब दिया था। हाल ही में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने संसद में कहा था कि पिछले चार वर्षों में केवल 1,700 एमएसएमई बंद हुए हैं।'

मंत्री का आरोप- गलत इरादे से प्रकाशित की गई रिपोर्ट
मंत्री ने बताया कि देश में 30 प्रतिशत एमएसएमई अपने पहले वर्ष में ही बंद हो गए, जबकि केरल में यह आंकड़ा केवल 15 प्रतिशत था। उन्होंने आरोप लगाया कि रिपोर्ट को गलत इरादे से प्रकाशित किया गया था, क्योंकि इसमें अपने आंकड़ों के स्रोत का हवाला नहीं दिया गया था।

विजयन सरकार की प्रशंसा करने पर खड़ा हुआ था विवाद
बता दें कि शशि थरूर ने केरल के औद्योगिक विकास पर हाल ही में टिप्पणी की थी। उन्होंने एक अंग्रेजी दैनिक के लेख में पिनरई विजयन सरकार की प्रशंसा की थी, जिससे कांग्रेस की राज्य इकाई के भीतर विवाद ने जन्म लिया था। यह घटनाक्रम तब हुआ जब कांग्रेस नेतृत्व ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति बनाने के लिए नई दिल्ली में केरल के नेताओं के साथ बैठक की थी।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें