फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंद महासागर के नीचे टूट रही विशाल प्लेट, वैज्ञानिक बोले- यह एक पहेली की तरह

Tue, 26 May 2020 03:10 AM IST
योगेश साहू अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
विज्ञापन
हिंद महासागर
विज्ञापन

हिंद महासागर के नीचे मौजूद विशाल टेक्टोनिक प्लेट टूट रही है। एक शोध के मुताबिक यह प्लेट आने वाले वक्त में खुद ब खुद दो हिस्सों में बंट जाएगी। हालांकि इंसानों पर इसका असर आने में अभी हजारों साल लगेंगे। इस प्लेट को भारत-आस्ट्रेलिया-मकर टेक्टोनिक प्लेट के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन


शोध में बताया गया है कि इस प्लेट के टूटने की गति बहुत धीमी है और एक साल में 0.06 इंच (1.7 मिलीमीटर) की गति से बंट रही है। शोधकर्ता ऑरेली कॉड्यूरियर का यह शोध लाइव साइंस में छपा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह प्लेट इतनी धीरे-धीरे अलग हो रही है कि शुरुआत में यह पता ही नहीं चला कि टेक्टोनिकल प्लेट अलग हो रही है।

हालांकि हिंद महासागर में एक जगह पर उत्पन्न होने वाले दो मजबूत भूकंप आने के बाद शोधार्थियों को अंदाजा हुआ कि पानी के नीचे कुछ हलचल हो रही है। यह भूकंप हिंद महासागर में इंडोनेशिया के पास 11 अप्रैल, 2012 को 8.6 और 8.2 तीव्रता के थे।
विज्ञापन


भूकंप टेक्टोनिक प्लेट के आसपास नहीं थे, बल्कि एक अलग जगह से आए थे जो इस प्लेट के बीच में कहीं हैं। ऑरली ने कहा यह एक पहेली की तरह है। तीन प्लेटें हैं जो एक साथ जुड़ी हुई हैं और एक ही दिशा में आगे बढ़ रही हैं। प्लेट में यह टूटन समुद्र में भूकंप के कारण नहीं, बल्कि अन्य कारणों से हुई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें