फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल: फरार टीएमसी नेता के ठिकानों पर पुलिस की छापेमारी, भारी मात्रा में नकदी और सोना जब्त; जांच जारी

Sat, 30 May 2026 04:48 PM IST
निर्मल कांत आईएएनएस, कोलकाता।

सार

पश्चिम बंगाल के बीरभूम में अवैध रेत खनन के आरोपी और फरार टीएमसी नेता लबन शेख के घर से पुलिस ने 49.75 लाख रुपये नकद और 503 ग्राम सोना बरामद किया है। मामले में उसके एक साझेदार को हिरासत में लिया गया है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार हैं। पढ़िए रिपोर्ट-
विज्ञापन
सोना जब्त (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले की पुलिस ने शनिवार को बताया कि अवैध रेत खनन के आरोपी और फरार तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता के घर पर तलाशी अभियान के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बरामद किया गया है।
विज्ञापन


फरार टीएमसी नेता के घर से क्या बरामद हुआ?
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार टीएमसी नेता लबन शेख के घर से 49.75 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी बरामद की गई है। पुलिस ने उनके घर से 503 ग्राम सोने के आभूषण भी जब्त किए हैं। लबन के कारोबारी साझेदार शमीम शेख को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

लबन का एक अन्य कारोबारी साझेदार सोहेल शेख भी फरार है। पुलिस लबन शेख और सोहेल शेख दोनों की तलाश कर रही है और जिले के सभी थानों को अलर्ट पर रखा गया है। जानकारी के अनुसार, ये तीनों आरोपी अवैध रेत खनन के अलावा सड़क निर्माण के ठेकों के कारोबार में भी शामिल थे।
विज्ञापन


अनुब्रत मंडल के करीबी माने जाते हैं तीनों आरोपी
तीनों आरोपी तृणमूल कांग्रेस के पूर्व बीरभूम जिला अध्यक्ष अनुब्रत मंडल के करीबी माने जाते हैं। एक समय बीरभूम जिले में उनकी पकड़ काफी मजबूत मानी जाती थी।

उत्तर 24 परगना में टीएमसी पार्षद गिरफ्तार
इस बीच, एक अन्य मामले में उत्तर 24 परगना जिले के बसीरहाट जिला पुलिस ने बसीरहाट नगरपालिका के वार्ड नंबर 21 के टीएमसी पार्षद गोपाल दास को गिरफ्तार किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लोगों को पश्चिम बंगाल सरकार की आवास योजना 'बांग्लार बाड़ी' के तहत घर दिलाने का वादा कर उनसे पैसे वसूले।

ये भी पढ़ें: सीईसी ज्ञानेश कुमार बोले- सुप्रीम कोर्ट की जांच में खरा उतरा एसआईआर, मतदाता सूची में शामिल किए गए 18+

स्थानीय लोगों का क्या आरोप है?
स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई लोगों ने गोपाल दास को नकद रकम दी थी, लेकिन उन्हें योजना के तहत घर नहीं मिला। हाल ही में कथित रूप से ठगी के शिकार लोगों ने उनके घर के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन


एक अन्य घटना में, दक्षिण 24 परगना जिले की पुलिस ने शनिवार तड़के राजपुर-सोनारपुर नगरपालिका के वार्ड नंबर 32 के टीएमसी पार्षद बरुण सरकार को गिरफ्तार किया। उन पर स्थानीय मत्स्य पालन केंद्र से मछली चोरी करने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने बरुण सरकार को रंगे हाथों पकड़ लिया था और बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें