फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तुर्की आतंकी हमले में बाल-बाल बचे ऋतिक रोशन, एयरपोर्ट पर ही थे मौजूद

Wed, 29 Jun 2016 04:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
ऋतिक रोशन - फोटो : PTI
विज्ञापन
तुर्की के इस्तांबुल एयरपोर्ट पर हुए आतंकी हमले में बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन बाल-बाल बच गए। हमले से ठीक पहले ऋतिक रोशन एयरपोर्ट पर ही थे और वहां निकलने के बाद ही हमला हो गया। इस बात की जानकारी खुद ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके दी।
विज्ञापन


ऋतिक रोशन ने बताया कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर जिस समय तीन आत्मघाती हमले हुए उससे कुछ समय पहले वह इसी एयरपोर्ट पर थे। ऋतिक वहां छुट्टियां बिताने के लिए पहुंचे हुए थे।

बता दें कि ऋतिक अपने बच्चों रेहान और रिधान के साथ स्पेन और अफ्रीका में छुट्टियां बिताने गए हुए थे। छुट्टियां बिताकर वह इस्तांबुल एयरपोर्ट से भारत के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंचे थे।
विज्ञापन

  Ws helped by d kindest staff at Istanbul arport hours ago. Shocking news. Innocents killed 4 religion.V must stand united against terrorism. — Hrithik Roshan (@iHrithik) June 29, 2016

हमले से ठीक पहले एयरपोर्ट से रवाना हुए थे रितिक

- फोटो : Reuters
ऋतिक को जैसे ही हमले की जानकारी मिली उन्होंने ट्वीट करके घटना पर अपने दुःख का इजहार किया। ट्वीट में उन्होंने आतंक के खिलाफ एकजुट होने की बात भी कही।
  missed connecting flight at Istanbul n wer stuck at airport next flight ws next day,but took economy n flew out earlier. #Prayers4istanbul — Hrithik Roshan (@iHrithik) June 28, 2016


ऋतिक रोशन ने बताया कि कैसे वह इतने बड़े हमले से बाल-बाल बच गए। ऋतिक के मुताबिक उन्हें इस्तांबुल से भारत लौटने की फ्लाइट पकड़नी थी, लेकिन किन्ही कारणों से उनकी ये फ्लाइट छूट गई। अब वह एयरपोर्ट पर फंस गए क्योंकि अगली फ्लाइट अगले दिन की थी।

हालांकि जल्दी वह एयरपोर्ट छोड़कर रवाना हो गए। उन्होंने इकोनॉमी क्लास की फ्लाइट ली और एयरपोर्ट छोड़कर रवाना हो गए। उनका ये फैसला सही साबित हुआ क्योंकि उनके एयरपोर्ट छोड़ने के तुरंत बाद तीन आत्मघाती हमलावरों ने एयरपोर्ट पर हमला बोल दिया।

इस हमले में अब तक 41 लोगों की मौत हो गई है। इस दौरान तकरीबन 239 लोग घायल भी हुए। इसकी जानकारी इस्तांबुल के गवर्नर ने दी।
विज्ञापन

इस्तांबुल एयरपोर्ट पर तीन आत्मघाती हमले

- फोटो : Reuters
बता दें कि इस्तांबुल एयरपोर्ट पर तीन आत्मघाती हमलावरों ने मंगलवार को हमला कर दिया। उनके निशाने पर इस्तांबुल का मुख्य एयरपोर्ट था, उन्होंने लगातार फायरिंग करते हुए पहले तो एयरपोर्ट में घुसने की कोशिश की।

जब उन्हें इसमें कामयाबी नहीं मिली तो उन्होंने खुद को उड़ा लिया। इस हमले के बाद तुर्की के प्रधानमंत्री बिनाली यिलद्रिम ने बताया कि हमलावरों के तरीके को देखकर लग रहा कि ये आतंकी संगठन आईएसआईएस से जुड़े हो सकते हैं।

तुर्की प्रधानमंत्री यिलद्रिम ने कहा कि इस हमले से साफ है कि ये एक आतंकी घटना है। ये दर्शाता है कि आतंकवाद दुनिया के लिए कितना बड़ा खतरा बन चुका है। इसके जरिए निर्दोष लोगों को मारा जाता है।

बता दें कि पिछले सप्ताह के आखिर में रितिक रोशन मैड्रिड में थे, जहां वह आईफा अवॉर्ड में शिरकत के लिए पहुंचे थे। इसके बाद ही उन्होंने अपने दौरे को छुट्टियों में बदल लिया था।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें