कोरोना वायरस (Coronavirus) के संक्रमण से बचने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को मास्क पहनने की सलाह दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मास्क को लेकर एडवाइजरी भी जारी की है। सरकार ने इस एडवाइजरी में कहा है कि लोग घर में तैयार मास्क भी पहन सकते हैं। लॉकडाउन के बीच लोग जरूरतों की खरीदारी करने बाहर निकलते हैं। ऐसे में मास्क पहनने से बड़े पैमाने पर लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकता है।
विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक यदि 80 प्रतिशत आबादी मास्क का उपयोग करे तो वायरस का आउट ब्रेक रोका जा सकता है। मास्क का उपयोग ऐसे स्थानों पर जरूर किया जाना चाहिए जहां जनसंख्या का घनत्व ज्यादा होता है।