फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19 दिशा-निर्देश : शहर के बाहरी क्षेत्र में हों क्वारंटीन केंद्र

Mon, 06 Apr 2020 07:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
क्वारंटीन केंद्र - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्र ने देश में बने क्वारंटीन केंद्रों के लिए दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि ये केंद्र शहर के बाहरी हिस्से में होने चाहिए। इन केंद्रों का प्रबंधन इस तरह होना चाहिए कि क्वारंटीन (एकांतवास) में रखे गए व्यक्ति और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच कम से कम संवाद की जरूरत पड़े। क्वारंटीन में रखे गए लोगों के बुखार और सांस संबंधी लक्षणों की प्रतिदिन जांच होनी चाहिए।

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के मुताबिक, इन केंद्रों को कम जोखिम वाले, आंशिक जोखिम वाले और उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में बांटा जाना चाहिए और संक्रमण से बचाव पर नियंत्रण के उपाय दिशा-निर्देशों के अनुसार ही अपनाए जाने चाहिए। किसी केंद्र के संपूर्ण समन्वय या निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इंचार्ज या नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त किया जाना चाहिए।

इन केंद्रों पर ड्यूटी निभाने वाले डॉक्टरों, विशेषज्ञों तथा अन्य चिकित्सा अधिकारियों की नियमित जांच की जानी चाहिए और क्वारंटीन में रखे व्यक्तियों को संबंधित विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार मिलना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हवा से नहीं फैलता कोरोना

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने फिर साफ किया कि देश में कोरोना के हवा से फैलने के सुबूत नहीं मिले हैं। परिषद के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ. रमन गंगाखेड़कर ने कहा कि अगर कोरोना हवा से फैलता तो एक ही परिवार के हर सदस्य को संक्रमित करता। यही बात किसी अस्पताल में अन्य मरीजों पर भी लागू होती। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें