फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत इस तरह रख रहा है पाक के एक जासूस का पूरा 'ख्याल'

Tue, 11 Apr 2017 07:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की एक मिलिट्री कोर्ट द्वारा भारत के कथित जासूस कुलभूषण जाधव को फांसी का फैसला सुनाया है। वहीं भारत एक पाकिस्तानी जासूस की पिछले एक साल से देखरेख कर रहा है। 
विज्ञापन


2004 में गिरफ्तार में गिरफ्तार किए गए साजिद मुनीर नाम के जासूस को आईएसआई ने भारत मे जासूसी के लिए भेजा था। वह अब भोपाल पुलिस और डीएसबी (डिस्ट्रिक्ट स्पेशल ब्रांच) की जिम्मेदारी बना हुआ है।

मुनीर को 12 साल जेल की सजा सुनाई गई थी सजा पूरी होने के बाद जब उसे पाकिस्तान सरकार के सुपूर्द करने की अपील की गई, लेकिन भारत को आजतक पड़ोसी देश से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद भोपाल पुलिस मुनीर के खाने पीने और रखरखाव का पूरा खर्च उठा रही है। 
विज्ञापन


मुनीर की सजा पूरी होने के बाद लगातार पाकिस्तान अधिकारियों को सूचित किया गया लेकिन सजा पूरी होने के 10 महीने बाद भी अधिकारियों ने कोई गंभीरता नहीं दिखाई। फिलहाल मुनीर सिटी ऑफ लेक के नजदी कोह-ए-फिजा पुलिस स्‍टेशन की देखरेख में है।

बता दें कि मुनीर ने कराची में अपने भाई की मौत का बदला लेने के लिए युवक की हत्या कर दी थी और वह पुलिस की नजरों से भागा-भागा फिर रहा था। जिसके बाद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई की नजर उस पर पड़ी। एजेंसी ने उसे पुलिस कार्रवाई और सजा का डर दिखाकर अपने प्रभाव में ले लिया और भारत जासूसी करने के लिए भेज दिया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें