फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mankhurd Chawl Collapse: मुंबई में दो गिरफ्तार; छह मौतों के बाद मालिक-ठेकेदार पर शिकंजा; सरकार क्या बोली?

Mon, 06 Jul 2026 05:58 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई

सार

मुंबई के मानखुर्द में भारी बारिश के बाद तीन मंजिला चॉल गिरने से छह लोगों की मौत हो गई। मामले में अवैध निर्माण और लापरवाही के आरोपों के तहत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इमारत के मालिक, ठेकेदार और कुछ सरकारी अधिकारियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।  
विज्ञापन
चॉल हादसे की तस्वीर - फोटो : PTI/ अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई के मानखुर्द इलाके में चॉल गिरने से छह लोगों की मौत के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह गिरफ्तारी एक दिन पहले हुई दर्दनाक घटना के सिलसिले में की गई है, जिसमें छह लोगों की जान चली गई थी।

विज्ञापन


कैसे हुआ था हादसा?
भारी बारिश के बाद रविवार रात शहर के पूर्वी हिस्से में स्थित मंडला इलाके के जनता नगर में तीन मंजिला चॉल (लाइन से बने घर) भरभराकर गिर गई थी। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग प्रभावित हुए थे।

Trending Videos

घटना के बाद मलबा हटाते बचावकर्मी - फोटो : पीटीआई
किन धाराओं में दर्ज हुई FIR?
मानखुर्द पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि मोहम्मद मुख्तार अब्दुल अली शेख (53) की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत गैर-इरादतन हत्या (जो हत्या की श्रेणी में नहीं आती) समेत अन्य आरोपों में FIR दर्ज की गई है। इसी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला इमारत के मालिक, निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार, झोपड़ी के मालिक तथा अन्य निजी व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों के खिलाफ दर्ज किया गया है। आरोप है कि इन लोगों ने जानबूझकर अवैध निर्माण को बढ़ावा दिया या उसमें सहयोग किया।
विज्ञापन

घटना के बाद मलबा हटाते बचावकर्मी - फोटो : पीटीआई
क्या बिना मंजूरी हुआ निर्माण?
शिकायत के अनुसार, इमारत का निर्माण आवश्यक मंजूरियों और सुरक्षा मानकों का पालन किए बिना किया गया था। आरोप है कि निर्माण कार्य में नियमों की अनदेखी की गई, जिससे लोगों की जान खतरे में पड़ गई। अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि संबंधित लोगों को यह जानकारी थी कि इमारत लंबे समय से जर्जर और खतरनाक स्थिति में थी। इसके बावजूद न तो इसकी मरम्मत कराई गई और न ही आसपास रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए।

ये भी पढ़ें: Mumbai Chawl Collapse: मुंबई में तीन मंजिला चॉल ढही, छह लोगों की मौत; राहत-बचाव कार्य पर BMC क्या बोली?

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का एलान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है। इससे पहले सोमवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें